
संवाददाता
ग़ाजियाबाद। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी डी शर्मा और सभा के पदाधिकारी खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त असद का एनकाउंटर करने वाले खोड़ा थानाध्यक्ष नरेश कुमार शर्मा को सम्मानित करने के लिए पहुंचे।

उनके साथ राष्ट्रीय महामंत्री शिव मोहन भारद्वाज, राष्ट्रीय सचिव हुकुमचंद शर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विनीतकांत पराशर,राष्ट्रीय प्रवक्ता शिवकुमार शर्मा, जिला अध्यक्ष बुद्ध प्रकाश शर्मा, महानगर अध्यक्ष नीरज कौशिक, पूर्वांचल अध्यक्ष मनोज तिवारी, खोडा निवासी घनश्याम तिवारी और उनके साथ आए अनेक ब्राह्मण बंधुओ ने थाना अध्यक्ष के सराहनीय कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया।



