latest-newsदेश

बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल, केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष की कमान

 पंजाब, हरियाणा, त्रिपुरा में भी प्रदेश अध्यक्ष बदले गए हैं.

संवाददाता

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी है. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा 28 मई को जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने हर्ष मल्होत्रा की नियुक्ति पर मुहर लगाई है. यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है.

जानिए कौन हैं हर्ष मल्होत्रा

हर्ष मल्होत्रा भाजपा के एक अनुभवी और जमीनी स्तर से जुड़े नेता हैं. उनके राजनीतिक सफर और उपलब्धियों पर नजर डालें तो हर्ष मल्होत्रा पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं. उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर संसद में अपनी जगह बनाई थी. वर्तमान में वे केंद्र सरकार में राज्य मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वे कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के साथ-साथ सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में भी कार्यरत हैं.

मल्होत्रा का राजनीतिक सफर 1984 में युवा मोर्चा से शुरू हुआ था. उन्होंने मंडल अध्यक्ष से लेकर जिला अध्यक्ष तक संगठन के कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है. वे पूर्वी दिल्ली नगर निगम (EDMC) के मेयर रह चुके हैं. पार्षद के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने शिक्षा समिति के अध्यक्ष के तौर पर कई जनहित की योजनाएं शुरू की थीं. वे पेशे से प्रिंटिंग उद्यमी रहे हैं और वनस्पति विज्ञान में स्नातक हैं, साथ ही उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई भी की है. वे ‘दधीचि देह दान समिति’ के माध्यम से समाज सेवा में भी लंबे समय से सक्रिय हैं.

केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष की कमान
केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष की कमान

 

क्यों अहम है यह नियुक्ति

ETV BHARAT
हर्ष मल्होत्रा के हाथ अब दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष की कमान

 

ईस्ट दिल्ली से पहले भी आए नेता

दिल्ली भाजपा को आखिरकार नया दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है खास बात यह रही कि इस बार भी पार्टी ने यमुना पार क्षेत्र से आने वाले नेता पर भरोसा जताया है. इससे पहले मनोज तिवारी और वीरेंद्र सचदेवा जैसे नेता भी पूर्वी दिल्ली और यमुना पार क्षेत्र से ही प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. अब भाजपा नेतृत्व ने सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली प्रदेश भाजपा की कमान सौंपी है. इस नियुक्ति की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा की गई.

हर्ष मल्होत्रा के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
हर्ष मल्होत्रा के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

 


हर्ष मल्होत्रा के आवास पर उत्सव का माहौल

घोषणा होते ही हर्ष मल्होत्रा के आवास पर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला. बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक उनके घर पहुंचे. ढोल-नगाड़ों की गूंज, आतिशबाजी और मिठाइयों के साथ कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की. पूर्वी दिल्ली से आए सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को बधाई दी और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया.

हर्ष मल्होत्रा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक सामान्य कार्यकर्ता पर भरोसा जताकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. उन्होंने कहा, “मैं शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझ जैसे कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी. पहले मुझे केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में सेवा का अवसर मिला और अब प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर पार्टी ने मुझ पर विश्वास जताया है. इसके लिए मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करता हूं’.

कार्यकर्ताओं में भी इस फैसले को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी हमेशा जमीन से जुड़े नेताओं को आगे बढ़ाने का काम करती है और हर्ष मल्होत्रा की नियुक्ति इसका बड़ा उदाहरण है. कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि जिस तरह हर्ष मल्होत्रा ने पूर्वी दिल्ली के विकास के लिए काम किया है, उसी तरह अब वह दिल्ली भाजपा संगठन को भी नई दिशा देंगे और प्रदेश में पार्टी को और मजबूत बनाएंगे.

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी ने चार प्रदेश अध्यक्षों को बदला

BJP APPOINTS NEW STATE PRESIDENTS

बीजेपी ने दिल्ली के अलावा तीन अन्य राज्यों के नए प्रदेश अध्यक्षों का ऐलान किया है.  दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा, पंजाब और त्रिपुरा के भी प्रदेश अध्यक्ष को बदला गया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरदार सिंह ढिल्लों को पंजाब का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. वहीं, अभिषेक देबराय को त्रिपुरा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. बात हरियाणा की करें तो अर्चना गुप्ता को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.

भाजपा ने बदले 4 राज्यों के अध्यक्ष; पंजाब में केवल सिंह ढिल्लों, हरियाणा में अर्चना गुप्ता को कमान

पंजाब के नए प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों बरनाला से दो बार विधायक रह चुके हैं. उन्होंने साल 2022 में बीजेपी से संगरूर लोकसभा के उपचुनाव और बरनाला विधानसभा के उपचुनाव में किस्मत आजमाई थी. ढिल्लों पंजाब के बड़े बिजनेसमैन हैं. वे कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी माने जाते हैं. जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक बरनाला के लोग उन्हें विकास पुरुष के नाम से पुकारते हैं. बता दें, विधानसभा चुनाव में अब 1 साल से भी कम समय बचा है और पार्टी ने सुनील जाखड़ की जगह सरदार केवल सिंह ढिल्लों को नई जिम्मेदारी दी है.

डॉ. अर्चना गुप्ता को हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है. उन्होंने मोहन लाल बड़ौली की जगह यह जिम्मेदारी संभाली है. इससे पहले वह बीजेपी की प्रदेश महामंत्री और पानीपत की जिलाध्यक्ष रह चुकी हैं.

त्रिपुरा के राजनीतिक हलकों को हैरान करने वाले एक कदम में, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को पार्टी विधायक अभिषेक देबरॉय को राज्य का नया प्रेसिडेंट बनाया. उन्होंने राजीब भट्टाचार्जी की जगह ली, जो राज्यसभा मेंबर भी हैं. बीजेपी के नेशनल जनरल सेक्रेटरी और पार्टी हेडक्वार्टर इंचार्ज अरुण सिंह ने नई दिल्ली से जारी एक बयान में कहा कि बीजेपी के नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नबीन ने अभिषेक देबरॉय को भारतीय जनता पीर्टी त्रिपुरा प्रदेश का प्रेसिडेंट बनाया है. त्रिपुरा में नए राज्य बीजेपी प्रेसिडेंट की नियुक्ति लंबे समय से पेंडिंग थी, पिछले कई महीनों से इस अहम ऑर्गेनाइजेशनल पोस्ट के लिए कई नाम राजनीतिक हलकों में चल रहे थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com