latest-newsअपराधएनसीआरदिल्ली

मोबाइल चार्जर की केबल से गला घोंटकर IRS ऑफिसर की बेटी की हत्या, CCTV में दिखा आरोपी नौकर

संवाददाता

नई दिल्ली । दिल्ली में एक युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है. मृतक युवती IRS ऑफिसर की बेटी थी. पुलिस ने मामले की जांच की, शुरुआती जांच में सामने आया कि पीड़िता के साथ रेप भी किया गया है. वह महज 22 साल की थी. रेप के बाद युवती को जान से मार दिया गया. घटना दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके की है. फिलहाल अमर कॉलोनी थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है वही इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और सुबह से ही परिवार के लोग पीड़ित परिवार से मिलने पहुंच रहे हैं.

घरेलू नौकर पर परिवार को शक

जानकारी के अनुसार, लड़की की हत्या मोबाइल चार्जर की तार से गला घोंटकर की गई है. परिवार को घर के एक पुराने नौकर पर शक है कि उसने ही ऐसा किया होगा. मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. नौकर पर शक इसलिए जताया जा रहा है क्योंकि 2 महीने पहले ही उसे नौकरी से हटाया गया था. पुलिस को आशंका है कि कहीं बदले की आग में तो उसने ऐसा नहीं किया. पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेजों को खंगाल रही है.

राजस्थान का रहने वाला है नौकर

पीड़ित के पिता 1997 बैच के IRS ऑफिसर है. पीड़िता इंजीनियरिंग के बाद UPSC की तैयारी कर रही थी. कहा जा रहा है कि नौकर राजस्थान का रहने वाला है. नौकरी से निकाले जाने के दो महीने बाद आज सुबह वह अचानक घर पहुंच गया था.

पुलिस ने शुरू कर दी मामले की जांच

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है. पुलिस नौकर के वापस आने की वजह भी पूछ रही है. साथ ही उसकी गतिविधियों की भी जांच की जा रही है.

कैसे दिया वारदात को अंजाम?

नौकर का नाम राहुल है जो सुबह 6 बजे इस घर में घुसता है. ये पूरा घटनाक्रम उस वक्त हुआ जब IRS पिता और उनकी वाइफ जिम गई थी. फिलहाल ये आरोपी को पता था की कौन उस वक्त घर पर है या नहीं. वहीं आरोपी आसानी से 3 फ्लोर पर पहुंच जाता है और घर के अंदर 22 वर्षीय लड़की की हत्या के देता है.

गले में फंसा हुआ था चार्जिंग केबल

लड़की के गले में मोबाइल चार्जिंग केबल फंसा हुआ था. शुरुआती जांच में सेक्सुअल असॉल्ट का मामला भी लग रहा है. राहुल को परिवार वालों ने 2 महीने पहले निकाल दिया था. राहुल को निकालने का कारण पैसे की लेन-देन थी. आरोपी पैसे घर से मांगता था और कई दुकानों से सामान लेकर पैसे नहीं देता था.

हत्या के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

फिलहाल, CCTV फुटेज में राहुल की भी तस्वीर नजर आई है. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है. घर के अंदर से कई सामान भी गायब है लेकिन क्या क्या गायब है. पुलिस ने नौकर राहुल को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया है. दिल्ली से राजस्थान तक पुलिस आरोपी को ढूंढने में लगी है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com