latest-newsउत्तर प्रदेश

पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह की पुत्रवधु है डिप्टी एसपी शुचिता सिंह …जिन पर ब्राह्मण समाज भड़का है

भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर ब्राह्मण संगठनों के लोगों द्वारा फरसा लहराने पर FIR की दी थी धमकी

संवाददाता

मेरठ । रविवार यानी 19 अप्रैल को प्रदेश भर में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर ब्राह्मण संगठनों की तरफ से भव्य कार्यक्रम हुए. मेरठ में भी शौर्य यात्रा निकाला गया. इस दौरान कई युवाओं के हाथों में फरसा भी था. कुछ फरसा और डंडा भी लहरा रहे थे. इसपर जुलूस को संभालने में लगी हुई डिप्टी एसपी शुचिता सिंह भड़क उठीं.

शुचिता सिंह ने ऐसा क्या कह दिया?

डिप्टी एसपी शुचिता सिंह ने जुलूस को सीसीएसयू के गेट के सामने रोका. फिर माइक हाथ में लिया और सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि ये जो ऊपर बैठे हैं. सब पर एफआईआर होगी. मैं अभी बता रही हूं, ये जो फरसा लहरा रहे हैं, डंडा लहरा रहे हैं. सबकी फोटोग्राफी हो रही है. इनपर मुकदमा लिखा जाएगा. उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि जितने भी डंडे हैं अलग करिए. अलग कराओ.

ब्राह्मण समाज में रोष

अब डिप्टी एसपी शुचिता सिंह की सख्ती से इस बयान पर ब्राह्मण समाज में रोष है. सोशल मीडिया पर उनके इस व्यवहार को ब्राह्मण विरोधी भी कहा जा रहा है. बता दें कि शुचिता सिंह प्रतापगढ़ ज कोतवाली क्षेत्र के बहुंचरा गांव की रहने वाली हैं. उनके पिता अखिलेश सिंह पूर्व पीसीएस अफसर रह चुके हैं.

शुचिता सिंह को यूपीपीएससी 2018 में मिली थी सफलता

शुचिता सिंह ने यूपीपीएससी (UPPSC) 2018 की परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी. शुचिता सिंह को ट्रेनिंग के दौरान सर्वोत्तम कैडेट का अवार्ड मिला भी मिला था. वह पीपीएस (Provincial Police Service – PPS) कैडर की अधिकारी हैं. वह दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कालेज की गोल्ड मेडलिस्ट भी रही हैं. साथ ही वह जिस गांव से आती हैं, वहां से आइएएस से लेकर आइपीएस निकल कर सामने आए हैं.

पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह की बहू हैं शुचिता सिंह

फिलहाल, शुचिता सिंह डिप्टी एसपी के तौर पर तैनात हैं. इससे पहले वह यहां सीओ दौराला रह चुकी हैं. इससे पहले वह मेरठ में चल रहे अवैध कसीनों पर रेड मारने के लिए सुर्खियों में रही थीं. उनकी शादी साल 2024 में गाजीपुर के पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह के बेटे के साथ हुई थी. फरवरी 2024 में परिवार के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ मुलाकात की भी उनकी तस्वीर वायरल हुई थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com