
संवाददाता
गाजियाबाद। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। छठ घाटों पर आस्था की झलक दिखनी शुरू हो गई है। वेदियां बनाकर उन्हें विभिन्न रंगों से रंगा जा रहा है। साथ ही इस बार कई समितियां आस्था के साथ देशभक्ति कार्यक्रम भी आयोजित करने की तैयारी कर रही हैं।
13 से शुरू होगा चार दिवसीय छठ महापर्व
सोसायटी के तरणताल में अस्थाई घाट बनाने के लिए साफ-सफाई कराई जा रही है। सोसायटी में खाने-पिने की व्यवस्था के साथ साउंड सिस्टम भी लगाए जाएंगे। 75 घाटों पर लाखों श्रद्धालु छठ पूजा करेंगे।
हरनंदी नदी घाट पर तैयारी जोरों पर
छठ घाटों पर बुधवार को नगर निगम ने साफ-सफाई का कार्य भी तेज कर दिया है। एक दिन पहले तक साफ-साफ शुरू तक नहीं हुई थी। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि छठ महापर्व शुरू होने में एक दिन बीच में है। इसको लेकर सुबह में ही नगर निगम में शिकायत की गई। इसके बाद तेजी से कार्य शुरू किया गया।
- 13 नवंबर नहाये खाये
- 14 नवंबर खरना
- 15 नवंबर संध्या अर्घ्य
- 16 नवंबर प्रात: कालीन अर्घ्य



