latest-newsएनसीआरदिल्ली

‘ओपन चैलेंज, संसद में आइए, बहस करते हैं’, सीएम रेखा गुप्ता ने राहुल गांधी को दी चुनौती, कहा- भागना मत

संवाददाता

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को संसद में बहस की खुली चुनौती दी है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए राहुल गांधी को चैलेंज किया है। सीएम रेखा गुप्ता एक्स पोस्ट में लिखा कि राहुल गांधी जी, आपको ओपन चैलेंज है। संसद में आइए। बहस करते हैं! 1975 में आपकी दादी ने इमरजेंसी लगाई। विपक्ष को जेल में डाला। प्रेस का मुंह बंद कर दिया। लोकतंत्र का गला घोंट दिया गया। 1984 में आपके पिता प्रधानमंत्री थे, जब दिल्ली में हजारों बेगुनाह सिखों का कत्लेआम हुआ था। कांग्रेस आज भी उस खून से सनी विरासत से बच नहीं पाई है।

रेखा गुप्ता का राहुल गांधी को खुला चैलेंज

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट में आगे लिखा कि 2014, 2019 और 2024, लगातार तीन टर्म। चौथा टर्म तो आपका सबसे बड़ा बुरा सपना है। भागना मत! डिबेट की जगह भारत की संसद, नई दिल्ली। वीजा की जरूरत नहीं। रेखा गुप्ता की ओर से राहुल गांधी को संसद में बहस की चुनौती तब दी गई, जब उन्होंने मंगलवार की शाम को प्रधानमंत्री को डिबेट करने का चैलेंज किया था। राहुल गांधी के एक्स पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए दिल्ली की सीएम ने संसद में उनसे बहस करने की चुनौती दे दी।

राहुल गांधी ने दिया है पीएम मोदी को डिबेट चैलेंज

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा था, ’24 घंटे हो गए, मोदी जी। मैंने आपको चैलेंज दिया है। आप कहते हैं कि विपक्ष देशद्रोही है। किसी भी स्टेज पर आप जगह चुनिए, डिबेट कीजिए मेरे साथ। देशद्रोही कौन है? विदेशी ताकतों का कनेक्शन किसका है? और किस प्रकार का कनेक्शन है? जल्दी से जल्दी कीजिए, डरिए मत। दोनों मिलेंगे, मीडिया होगी, देश के युवा होंगे, टेबल होगी, एक साइड आप बैठेंगे, एक साइड मैं बैठूंगा। जिसको आप जज बनाना चाहते हैं, बना दीजिए। मोहन भागवत जी को बिठा दीजिए, चलिए। और फिर डिबेट करते हैं।’

राहुल गांधी बोले- आ जाइए, सब साफ हो जाएगा

राहुल गांधी ने आगे लिखा था कि ‘सवाल उठेंगे फाइनेंशियल सिस्टम पर, फाइनेंशियल स्ट्रक्चर पर, यूएस डील कैसे हुई, क्यों हुई, इतनी जल्दी क्यों हुई, सिर्फ आपने क्यों की, कैबिनेट को क्यों नहीं बताया, एपस्टीन- ऐसी बहुत सारी चीजें हैं, जिन पर खुलकर डिस्कशन होगा। आ जाइए, डरिए मत। दूध का दूध, पानी का पानी कीजिए। आप एलिगेशन लगाते हैं न मेरे ऊपर, आ जाइए, सब साफ हो जाएगा।’

राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में लिखा- हैप्पी दीपावली

कांग्रेस नेता ने एक्स पोस्ट में लिखा कि बाकी चीजों पर आपने मानहानि का केस लगा रखा है, शायद 45 मानहानि के केस मेरे ऊपर हैं। मगर इस डिबेट के मामले में, विदेशी कनेक्शन पर आप मानहानि नहीं लगा रहे हैं। लगाइए न, वहां भी डिस्कस करेंगे, खुलकर। ये सब डिस्कस करते हैं, आइए। हैप्पी दीपावली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com