latest-newsदिल्ली

दिल्ली में प्रदर्शन के चलते जाम, घंटों सड़कों पर फंसे रहे लोग: आम जनता में आक्रोश

दिल्ली में बैरिकेडिंग और सघन चेकिंग चल रही है. कई स्थानों पर पुलिस की तैनाती से यातायात प्रभावित है और लंबा जाम लग गया.

संवाददाता

नई दिल्ली। दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर पुलिस की सख्ती का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है. दिल्ली की सीमाओं से लेकर आंतरिक सड़कों तक जगह-जगह बैरिकेडिंग और सघन चेकिंग की जा रही है. कई स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती के कारण यातायात प्रभावित हुआ और लंबा जाम लग गया. शनिवार को भी सैकड़ों सरकारी और निजी संस्थानों में कामकाज के लिए निकले हजारों लोगों को दफ्तर पहुंचने में देरी हुई.

आम जनता ने जताई नाराजगी

 

नई दिल्ली और आसपास के 45 मेट्रो स्टेशनों के बंद होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई. ईटीवी भारत ने जाम में फंसे लोगों से बातचीत की तो उन्होंने प्रदर्शन के कारण आम जनता को हो रही परेशानी पर नाराजगी जताई. कुंदेश गुप्ता ने बताया कि वह करीब एक घंटे से जाम में फंसे हैं और अपने गंतव्य तक पहुंचने में देर हो रही है. उन्होंने कहा कि जब दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है, तो आयोजकों को प्रदर्शन नहीं करना चाहिए. उनके मुताबिक, प्रदर्शन के आह्वान से दिल्ली-एनसीआर में आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है.

राहगीरों में आक्रोश

दरअसल, रिंग रोड से प्रगति मैदान टनल होते हुए इंडिया गेट और मध्य दिल्ली में प्रवेश करने वाले मार्ग को बंद किए जाने से भी यातायात पर असर पड़ा. रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगने से वाहन चालकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा. इससे नौकरीपेशा लोगों के साथ अन्य यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com