latest-newsउत्तर प्रदेश

जे. रविंदर गौड़ गौतमबुद्धनगर और लक्ष्मी सिंह गाजियाबाद पुलिस के नए कमिश्नर बने

विधानसभा चुनाव से पहले शासन ने 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए

संवाददाता

गाजियाबाद। विधानसभा चुनाव से पहले शासन ने शुक्रवार दोपहर को 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमे सबसे बड़ा नाम लक्ष्मी सिंह का है। 4 साल से नोएडा की पुलिस कमिश्नर रहीं लक्ष्मी सिंह अब गाजियाबाद का पुलिस कमिश्नर बनाया है। वहीं आईपीएस जे. रविंदर गौड को नोएडा पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी मिली है।

जे. रविंदर गौड नोएडा के पुलिस कमिश्नर बने।

जे. रविंदर गौड 5 अप्रैल 2025 को गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर बने थे। वह 20 महीने गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर रहे। उनकी बहुत ही ईमानदार अधिकारियों में गिनती हैं।

वेस्ट यूपी में लंबे रहीं लक्ष्मी सिंह

2000 बैच की आईपीएस लक्ष्मी सिंह को वेस्ट यूपी की कानून व्यवस्था को बेहतर जानती हैं। इसलिए शासन ने अब उन्हें गाजियाबाद की पुलिस कमिश्नर बनाया है। वह मेरठ रेंज की डीआईजी रह चुकी हैं। जहां 4 साल नोएडा की पुलिस कमिश्नर रहीं।

नोएडा की पहली महिला पुलिस कमिश्नर बनीं। अब गाजियाबाद की पहली महिला पुलिस कमिश्नर बनीं।

जे. रविंदर गौड को बड़ी जिम्मेदारी

2005 बैच के आइपीएस जे. रविंदर गौड को प्रदेश में सबसे महत्वपूर्ण महानगर में पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वह गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर से पहले आगरा के पुलिस कमिश्नर रह चुके हैं। गोरखपुर में डीआईजी और आईजी रह चुके हैं। मेरठ, बरेली, लखनऊ, मुरादाबाद समेत कई जिलों में एसएसपी रहे।

गाजियाबाद में 20 महीने के कार्यकाल में उन्होंने 8 बदमाशों का एनकाउंटर किया। जिसमें सलीम वास्तिक का गला काटने वाले दोनों भाइयों को 48 घंटे में ढेर कराया। पुलिस लाइन, पुलिस कमिश्नर कार्यालय और सभी थानों में आलीशान तरह से सौंदर्यकरण करके बेहतर काम कराए।

गौतमबुद्धनगर से 4 महिला IPS अधिकारियों के हुए तबादले

File photos of female IPS officers Lakshmi Singh, Preeti Yadav, Suniti, and Neetu

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com