
संवाददाता
नई दिल्ली। “जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। शनिवार शाम को उन्होंने कहा कि अगर हिरासत में लिए गए नेताओं को रविवार तक रिहा नहीं किया गया, तो वह भूख हड़ताल या पैदल मार्च शुरू कर सकते हैं। उन्होंने भारत के मौजूदा हालात को अघोषित आपातकाल बताते हुए चिंता जताई।
वांगचुक ने कहा कि उन्होंने प्रदर्शन से पहले लोगों से एकजुटता और शांति बनाए रखने की अपील की थी, लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि आंदोलन से जुड़े नेताओं को ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।सोनम वांगचुक ने उम्मीद जताई कि हिरासत में लिए गए नेताओं को जल्द रिहा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर रविवार तक उनकी रिहाई नहीं होती है, तो उन्हें अनशन या पदयात्रा जैसे कदम उठाने पर विचार करना पड़ेगा। दिल्ली में सीजेपी के मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर पुलिस की कार्रवाई के बीच वांगचुक का यह बयान सामने आया है।”
“सोनम वांगचुक ने भारत के मौजूदा हालात को अघोषित आपातकाल बताया। उन्होंने प्रदर्शन से पहले लोगों से एकजुटता और शांति बनाए रखने की अपील की थी, लेकिन अंदाजा नहीं था कि आंदोलन से जुड़े नेताओं को ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”



