latest-newsउत्तर प्रदेश

बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवाराें में सब नए नाम, पुराने नेताओं की हुई छुट्टी? स्मृति ईरानी, बीएल संतोष और हरदीप पूरी सबका पत्ता कटा

संवाददाता

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर 16 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने 8 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. बीजेपी ने धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पाण्डेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को उम्मीदवार बनाया है.

बीजेपी की इस लिस्ट में सभी नए चेहरे हैं. इसका सीधा मतलब है कि उत्तर प्रदेश से राज्यसभा में मौजूद बीजेपी के कई मौजूदा सांसदों को इस बार दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया गया है. इनमें सबसे चर्चित नाम केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा का है. दोनों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, लेकिन पार्टी की घोषित सूची में दोनों को जगह नहीं मिली है. यही नहीं सबसे ज्यादा चचा में स्मृति ईरानी का नाम था , उनकाें भी टिकट नहीं मिला.

हरदीप सिंह पुरी को नहीं मिला दोबारा मौका

सबसे बड़ा नाम केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी का है. पुरी उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं और उनका कार्यकाल नवंबर में पूरा हो रहा है. इस बार बीजेपी ने उन्हें दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया. हरदीप सिंह पुरी पूर्व राजनयिक रहे हैं और जनवरी 2018 में पहली बार राज्यसभा पहुंचे थे.

बीएल वर्मा की भी राज्यसभा से छुट्टी

दूसरा बड़ा नाम बीएल वर्मा का है. वह केंद्र सरकार में उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं. बीएल वर्मा लोधी समाज से आते हैं और बदायूं क्षेत्र से उनका राजनीतिक आधार जुड़ा है. इस बार बीजेपी ने उनकी जगह राज्यसभा के लिए धर्मपाल सिंह को उम्मीदवार बनाया है. धर्मपाल सिंह भी लोधी समाज से आते हैं और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं.

इनकी भी छुट्टी

उत्तर प्रदेश से बीजेपी के सात मौजूदा राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल नवंबर 2026 में खत्म हो रहा है. इनमें अरुण सिंह, गीता शाक्य, नीरज शेखर, बृजलाल, बीएल वर्मा, सीमा द्विवेदी और हरदीप सिंह पुरी शामिल हैं. इसके अलावा दिनेश शर्मा की सीट उनके अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल बनने के बाद पहले ही खाली हो चुकी है.

Image

कौन-कौन से मौजूदा BJP सांसद नई सूची में नहीं हैं?

हरदीप सिंह पुरी — केंद्रीय मंत्री, दोबारा उम्मीदवार नहीं
अरुण सिंह — पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री, दोबारा उम्मीदवार नहीं
गीता शाक्य — BJP प्रदेश महामंत्री, दोबारा उम्मीदवार नहीं
नीरज शेखर— पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे और पूर्व सांसद, दोबारा उम्मीदवार नहीं
बृजलाल — पूर्व IPS अधिकारी और पूर्व राज्यसभा सांसद, दोबारा उम्मीदवार नहीं
बीएल वर्मा — केंद्रीय राज्य मंत्री, दोबारा उम्मीदवार नहीं
सीमा द्विवेदी — पूर्व विधायक और राज्यसभा सांसद, दोबारा उम्मीदवार नहीं

हरदीप सिंह पुरी सहित इन सासंदों का खत्म हो रहा कार्यकाल।

नए चेहरों ने बदला समीकरण

बीजेपी की नई सूची में इस बार संगठन और सामाजिक प्रतिनिधित्व पर जोर दिखाई देता है. पार्टी ने आठ नामों में तीन OBC, दो SC और तीन सामान्य वर्ग के चेहरे शामिल किए हैं. दो महिला उम्मीदवार भी हैं- प्रियंका सिंह रावत और श्रुति गंगवार.

1. धर्मपाल सिंह- योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं. लोधी जाति से आते हैं. इन्हें बीएल वर्मा की जगह एंट्री मिली है.

2. प्रकाश पाल– यूपी बीजेपी OBC मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैं. यूपी में बड़ी संख्या में पाल वोटर हैं. सपा ने श्यामलाल पाल को अपना प्रदेश अध्यक्ष बनाया था. इसकी काट के लिए प्रकाश पाल को टिकट दिया गया है.

3. राम प्रताप सिंह चौहान- मौजूदा प्रदेश महामंत्री हैं. आगरा की एत्मादपुर सीट से विधायक रहे हैं. 2007 से 2012 तक ब्रज क्षेत्र में प्रदेश महामंत्री और 2013 से 2016 तक प्रदेश मंत्री रहे. करीब डेढ़ दशक तक उन्होंने संगठन के अलग-अलग स्तरों पर काम किया.

4. गोपी कृष्ण पाण्डेय- लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहे हैं.

5. विद्यासागर सोनकर- पार्टी के पुराने दलित चेहरों में शामिल हैं. सांसद और एमएलसी रह चुके हैं. जौनपुर के रहने वाले हैं. जौनपुर का यह इलाका सपा का गढ़ है.

6. प्रियंका सिंह रावत- बाराबंकी से सांसद रह चुकी हैं. इस समय भाजपा यूपी के महासचिव हैं. अवध क्षेत्र की महिला और दलित चेहरे के तौर पर प्रियंका रावत को भाजपा ने आगे किया.

7. राधाकांत ओझा- प्रयागराज में इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं. दो बार इलाहाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने जा चुके हैं.

8. श्रुति गंगवार-अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक, बरेली की चेयरपर्सन हैं. वरिष्ठ भाजपा नेता और वर्तमान राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी हैं. बरेली-बहेड़ी क्षेत्र में सामाजिक और राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com