latest-newsअपराधएनसीआरगाज़ियाबाद

लोनी विधायक को टांग तोड़ने की धमकी देने वाला इनामिया हाजी सलमान चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार

वकील ने मेल भेजकर उसकी जान को खतरा बताया, विधायक ने बार एसोसिएशन से की सलमान का मुकदमा नहीं लड़ने की अपील

संवाददाता

गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी विधायक को टांग तोड़ने की धमकी देने वाला 25 हज़ार का इनामिया हाजी सलमान राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। सलमान के वकील ने मेल भेजकर उसकी जान को खतरा बताया ,वहीं लोनी में विधायक के विरोध और समर्थन में पंचायतों का दौर आज भी जारी है।

गाजियाबाद पुलिस ने आखिरकार 25 हजार के ईनामी सोशल मीडिया influencer हाजी सलमान को धर दबोचा l राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से सलमान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है l पुलिस को देखकर भागने के दौरान उनकी कार एक पेड़ से टकरा गई l इस दौरान उसके साथ मौजूद दो युवक मौका पाकर फरार हो गये, सलमान को सड़क मार्ग से गाजियाबाद लाया जा रहा है। सलमान की गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही उसके वकील ने एक मेल भेजकर पुलिस हिरासत में होने और उसकी जान का खतरा बताया है l

May be an image of text

वहीं प्रेस कांफ्रेंस के दौरान हुए हंगामे और गाली गलौज के बाद गुर्जर बहुल गाँवों में पंचायते चल रहीं है l जहाँ टीला गाँव में ईश्वर मावी ने अपने सम्मान से जोड़कर विधायक नंदकिशोरगुर्जर के खिलाफ़ पंचायत की है वहीं रिस्तल और निठौरा गाँवों में विधायक के समर्थन में पंचायते की गई l एक तरफ हाजी सलमान के विधायक की टांग तोड़ने वाले बयान को लेकर विधायक समर्थकों में गुस्सा है वहीं दूसरी ओर सर्वदलीय प्रेस कांफ्रेंस में हुए बवाल को दूसरा गुट अपनी मान प्रतिष्ठा से जोड़कर इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है l ऐसे में दोनों पक्ष अपनी अपनी बात को जायज ठहराने में लगे हैं ऐसे में क्षेत्र के लोगों में यह मामला ख़ासा चर्चा का विषय बना हुआ है।

\पुलिस आयुक्त जे. रविन्द्र गौड़ की नई पहल: शिष्टाचार संवाद नीति से बदलेगा  खाकी का चेहरा -

पुलिस कमिश्नर जे रविंद्र गौड़ ने बताया 25000 के इनामी और विधायक नंदकिशोर गुर्जर को अपशब्द कहने वाले हाजी सलमान को क्राइम ब्रांच स्वाट टीम ने राजस्थान चित्तौड़गढ़ से लिया हिरासत में। क्राइम ब्रांच स्वाट टीम प्रभारी अनिल राजपूत और उप निरीक्षक बॉबी बालियान ने की पूरी कार्रवाई। क्राइम ब्रांच सलमान से गहनता से पूछताछ करेगी कि किसके इशारे पर लोनी विधायक नंदकिशोर को अपशब्द कहे थे। सलमान की गिरफ़्तारी पर विधायक नंद किशोर गुर्जर बोले हमे उम्मीद है गाजियाबाद पुलिस हाजी सलमान पर कड़ी कार्यवाही करेगी।

बार एसोसिएशन से सलमान का मुकदमा नहीं लड़ने की अपील

25 हजार के इनामी हाजी सलमान की गिरफ्तारी के बाद लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने गाजियाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष से की अपील करते हुए कहा है कि ऐसे व्यक्ति का कोई वकील मुकदमा न लड़े। विधायक ने कहा वे स्वयं भी वकील और सीनियर अधिवक्ता भी हैं। उन्होंने आरोप लगाया हाजी सलमान को बाहर से फंडिंग होती है और वह प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री समेत उन्हें भी सोशल मीडिया पर धमकी देता है। नंद किशोर गुर्जर ने कहा उन्हें उम्मीद है कि गाजियाबाद बार ऐसे व्यक्ति के साथ खड़ी नहीं होगी। विधायक ने गाजियाबाद बार के गौरवशाली इतिहास का भी किया जिक्र और बोले “बार मेरा परिवार है, मैं हमेशा बार के साथ खड़ा रहा हूं” .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com