latest-newsउत्तर प्रदेश

चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा फैसला, मायावती-अखिलेश समेत 44 नेताओं को मिलेगी बुलेटप्रूफ जैकेट

संवाददाता

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार ने नेताओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है. सुरक्षा समीक्षा और खुफिया इनपुट के आधार पर योगी सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्रियों मायावती और अखिलेश यादव समेत राज्य के 44 प्रमुख नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराने की तैयारी की है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 10 लाख रुपये की लागत से सुरक्षा मुख्यालय ने विशेष बुलेटप्रूफ जैकेट्स की खरीदारी की प्रक्रिया संपन्न हो गई है. Y और Z+ सुरक्षा प्राप्त नेताओं में मंत्रियों से लेकर विभिन्न दलों के नेता शामिल हैं.

नेताओं और मंत्रियों की सुरक्षा में इजाफा का यह फैसला दलगत राजनीति से ऊपर उठकर संभावित खतरों के विश्लेषण के आधार पर लिया गया है.

11 मंत्रियों को भी मिलेगी बुलेटप्रूफ जैकेट

सूत्रों के अनुसार सुरक्षा की जरूरतों को देखते हुए योगी सरकार के 11 मंत्रियों को यह जैकेट देने का फैसला किया है. इसमें संजय निषाद एवं नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ जैसे प्रमुख चेहरे को शामिल किया गया है.

विपक्ष व प्रमुख चेहरों में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और अखिलेश यादव के अलावा संगीत सोम एवं सुरेश राणा जैसे नेताओं को भी इस सुरक्षा घेरे में जोड़ा गया है. यह विशेष बुलेटप्रूफ जैकेट वाई श्रेणी से लेकर जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त नेताओं एवं चुनिंदा विधायकों को दी जा रही है.

रैलियों और रोड शो से पहले सुरक्षा बढ़ी

बता दें कि अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव है और चुनाव के मद्देनजर नेताओं की ओर से जनसभा और रैलियां किए जाने की संभावना है. नेताओं की जनसभाओं, रैलियों और रोड-शो के दौरान भारी भीड़ उमड़ती है. राज्य पुलिस एवं खुफिया एजेंसियों के इनपुट के मद्देनजर योगी सरकार ने किसी भी अप्रिय घटना अथवा हमले की आशंका को खारिज करने के लिए एहतियातन यह कदम उठाया है.

हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों के प्रोटोकॉल के तहत जैकेट देने के तकनीकी और खुफिया कारणों पर सरकार और सुरक्षा मुख्यालय की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com