
संवाददाता
गाजियाबाद। गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र स्थित न्यायालय परिसर में न्यायिक कार्यवाही की वीडियो बनाने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
आरोप है कि बृहस्पतिवार को सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के न्यायालय कक्ष में न्यायिक कार्यवाही के दौरान एक व्यक्ति मोबाइल से वीडियो बना रहा था। लिपिक ने उसे वीडियो बनाते देख पुलिस को बुला लिया।
आरोपी का नाम अमित
पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसका नाम अमित पता चला। मोबाइल की जांच करने पर मोबाइल की गैलरी में कोर्ट के कई वीडियो पाए गए। जब उससे वीडियो बनाने के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि उसके एक मामले की तारीख अक्टूबर में है। आरोपी पर स्टाफ को भी धमकाने का आरोप है।
एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम के मुताबिक, मामले में शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। वीडियो बनाने के उद्देश्य और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।



