
संवाददाता
गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कहा है कि ब्राह्मïण हमेशा सनातन की रक्षा करने वालों के साथ रहा है। उन्होंने कहा कि कोई कितना भी प्रयास कर लें, ब्राह्मïणों को पता है कि देश मोदी जी के हाथों में और प्रदेश योगी जी के हाथों में सुरक्षित है इसलिए उसे कहीं ओर जाने की जरूरत नहीं है।
कुछ समय पहले नाराज ब्राह्मïणों की बैठक हुई थी जैसे सवाल पर उन्होंने मीडिया से कहा कि ब्राह्मïण कहीं नाराज नहीं है और भाजपा के साथ है। ब्राह्मïण हमेशा से राष्ट्रवादी रहा है और वो राष्ट्रवादी दल के साथ ही रहना पसंद करता है। ये मालूम करने पर कि यूपी में ठाकुरवाद चल रहा है क्योंकि मुख्यमंत्री भी ठाकुर हैं। सुनील शर्मा ने कहा कि ये कहना गलत है कि क्योंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक संत है, संन्यासी है और संत और संन्यासी की कोई जाति नहीं होती। योगी जी को जातियों में बांटना ठीक नहीं है।

मुसलमानों को टिकट नहीं देने के सवाल पर कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि ऐसा नहीं है कोई भी दल हो वो हर उस उम्मीदवार को टिकट देता है जिसे जीतने की उम्मीद होती है। मुसलमानों में भी अगर भाजपा को लगेगा कि वो जीतने वाला कैंडिटेट है तो पार्टी जरूर मौका देगी। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को सपा और कांग्रेस ने हमेशा वोट बैंक की तरह ही इस्तेमाल किया, उन्हें कभी भी मुख्यधारा में आने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को भाजपा से जुडऩा चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि हम कभी धर्म और जाति की राजनीति नहीं करते। मोदी जी जब भी बात करते हैं 142 करोड़ देशवासियों से बात करते हैं और योगी जी 25 करोड़ प्रदेशवासियों से बात करते हैं उसमें कहीं हिंदू मुसलमान की बात नहीं होती।
उन्होंने कहा कि मुसलमान भी इसी देश के हैं कोई बाहर से नहीं आये हैं उनके पूर्वज भी श्यामलाल और रामलाल ही रहे हैं, ये बात उन्हें अच्छी तरह पता है।
कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि अखिलेश यादव का सनातन सभी के सामने है। सरयू नदी इस बात की गवाह है कि कैसे राम कार सेवकों का खून कैसे सरयू नदी में बहाया गया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में शांति से आंदोलन कर रहे लोगों को किस तरह मारा गया आज भी रामपुर तिरहाकांड लोग भूले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सनातन की बात करने वाले और राम मंदिर चढ़ावा चोरी की बात करने वाले कभी भी राम मंदिर नहीं गये। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की स्थिति राजा जय सिंह की तरह है जो शिव की पूजा करने के बाद सनातनियों की हत्या करने वाले और गर्दन उतारने वालों के साथ खड़ा हो जाता था। अखिलेश यादव की सियासत भी राजा जयसिंह की तरह ही है।
कौन सा अच्छा नेता है इस सवाल पर उन्होंने कहा कि योगी जी जैसा कोई नेता नहीं हो सकता। ब्रजेश पाठक के बारे में कहा कि अच्छे और डायनमिंक इंसान है। मोदी जी विश्व के सर्वोच्च नेता हैं। अखिलेश यादव युवराज हैं। राहुल गांधी के बारे में उन्होंने कहा कि बस वो उनकी सेहत की दुआ करते है और वो जैसा चल रहे हैं वैसा ही चलते रहे। ओवैसी के बारे में कहा कि वो फिरकापरस्त है और प्रियंका गांधी के बारे में कहा कि अभी वो कुछ हैं ही नहीं उनके बारे में क्या कहें।



