latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

गाजियाबाद-नोएडा पर मेहरबान हुए इंद्र देव, सुबह से बरस रहे बदरा

संवाददाता

गाजियाबाद । उत्तर प्रदेश में आज कई जगहों पर बारिश हो रही है. बारिश के कारण जगह-जगह पर पानी भर गया है. साथ ही जाम जैसे हालात भी हो गए हैं. मगर मौसम सुहाना हो गया है, जहां लोग गर्मी से तड़प रहे थे, वहीं अब राहत की सांस लेंगे. नोएडा, गाजियाबाद और कई शहरों में सुबह से बदरा बरस रहे हैं. अगर आपका घर से बाहर जाने का प्लान है तो जनाब पहले मौसम का हाल चाल ले लीजिए. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने पहले ही आज के लिए चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर सहित 25 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की थी, जो सच होती दिख रही है. यहां के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

यहां हो रही बारिश

मुरादाबाद में आज सुबह से ही मौसम ठंडा है. बारिश जैसे हालात हो रहे हैं. यहां कभी भी बारिश हो सकती है. लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है. आगरा में भी मौसम बेहद सुहाना बना हुआ है. सुबह से हल्की हल्की बूंदाबादी से तापमान में गिरावट आई है. आसमान में बादल छाए हुए है, आज पुरे दिन रुक रुक कर बरसात की संभावना है. नोएडा और गाजियाबाद का भी यही हाल है.

10 अगस्त तक रहेगा ऐसा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में बारिश का यह सिलसिला कम से कम 10 अगस्त तक बना रहेगा. मुख्य रूप से दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और तराई से सटे इलाकों में मानसून का सबसे अधिक असर देखने को मिलेगा. अगर कहीं सबसे ज्यादा बारिश होगी तो सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली जिलों में होगी.
वहीं, 20 अन्य जिलों में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है. जिन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है इनमें शामिल हैं, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव और रायबरेली, सहारनपुर, मथुरा, हाथरस, एटा, बिजनौर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर.
Zoom
राजधानी लखनऊ और उसके नजदीकी मैदानी क्षेत्रों में दिन भर आंशिक रूप से बादल छाए रहने और रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने के आसार हैं. लगातार हो रही छिटपुट बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी और उमस से काफी हद तक राहत मिली है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से लगातार आ रही नम हवाएं और सक्रिय मानसूनी ट्रफ रेखा के चलते उत्तर प्रदेश में कम से कम 10 अगस्त तक बारिश का यह दौर पूरी ताकत से जारी रहेगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com