
संवाददाता
गाजियाबाद । गाजियाबाद की धौलाना विधानसभा में अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के कार्यकर्ताओं के द्वारा ग्राम नारायणपुर में भगवान महादेव की मूर्ति स्थापना की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में और अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा उo प्रo के अध्यक्ष व भाजपा की अनुसूचित मोर्चा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री प्रदीप चौहान शामिल हुए। कार्यक्रम के अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया के द्वारा की गई । कार्यक्रम का आयोजन मोनू वाल्मीकि, जितेंद्र बाल्मीकि, जितेंद्र काजानिया तथा वाल्मीकि समाज के लोगों द्वारा किया गया था।

सर्वप्रथम हवन उपरांत भगवान महादेव की मूर्ति की स्थापना की गई। इस अवसर पर बोलते हुए प्रदीप चौहान ने अपने संबोधन में वाल्मीकि समाज के लोगों से आवाहन किया है कि वह सरकार का साथ दे और सहयोग करें और किसी भी ऐसे व्यक्ति के साथ कहीं भी ना जाए जो सरकार विरोधी काम करने का काम करता हो। इस अवसर पर वहां के स्थानीय लोगों द्वारा एक बारात घर बनाने का मामला संज्ञान में आया है । जिसके लिए प्रदीप चौहान ने आश्वासन दिया कि वे जल्दी ही स्थानीय सांसद से इस संबंध में बात कर बारातघर को पूरा कराने का पूरा प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि सरकार वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ है । आने वाले दिनों में बहुत बड़ी उपलब्धि वाल्मीकि समाज के लोगों को देने वाली है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जितेंद्र प्रधान द्वारा की गई और संचालक बिजेंदर काजानिया द्वारा किया गया।



