latest-newsएनसीआरदिल्ली

बढ़ती महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का हल्ला बोल! सड़क पर बैठ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

बड़ी संख्या में कांग्रेस प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर लगाम लगाने की मांग की.

संवाददाता

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के श्रीनिवासपुरी इलाके में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन की अगुवाई बदरपुर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कांता शर्मा ने की.

प्रदर्शन के दौरान कांता शर्मा ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम लोगों, खासकर महिलाओं के लिए घर का बजट संभालना बेहद मुश्किल कर दिया है. उनका कहना था कि रसोई का खर्च लगातार बढ़ रहा है, दूध, सब्जियां और रोजमर्रा की जरूरतों का सामान आम परिवारों की पहुंच से दूर होता जा रहा है.

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है और आम जनता इसकी मार झेलने को मजबूर है.

महंगाई पर महिलाओं का फूटा गुस्सा

कांता शर्मा ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर हर वस्तु की कीमत पर पड़ रहा है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है. उन्होंने बेरोजगारी के मुद्दे को भी उठाते हुए कहा कि युवाओं के सामने रोजगार का संकट लगातार गहराता जा रहा है, लेकिन सरकार इस दिशा में कोई ठोस कदम उठाती नजर नहीं आ रही.

महंगाई पर महिलाओं का फूटा गुस्सा

प्रदर्शनकारियों ने सरकार से महंगाई पर तत्काल नियंत्रण करने, पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की मांग की. कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि जनता से जुड़े इन मुद्दों पर सरकार ने जल्द कोई कदम नहीं उठाया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com