latest-newsएनसीआरदिल्ली

नए साल के पहले दिन CM रेखा गुप्ता ने हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

दिल्लीवासियों को मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्रियों ने दी शुभकामनाएं

संवाददाता

नई दिल्ली। नए साल के पहले दिन गुरुवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मरघट वाले हनुमान मंदिर पहुंची. जहां उन्होंने भगवान हनुमान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस दौरान दिल्लीवासियों को भी नव वर्ष 2026 की शुभकामनाएं दीं. साथ ही उन्होंने दिल्ली को साफ सुथरी, सुरक्षित और विकसित बनाने की बात कहीं.

अपने एक्स हैंडल पर सीएम रेखा गुप्ता ने लिखा, ”वर्ष 2026 के पहले दिन मरघट वाले हनुमान मंदिर जाकर पूजा अर्चना की एवं संतों का आशीर्वाद लिया. बजरंगबली से प्रार्थना है कि हर दिल्ली निवासी को सुख समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिले. नया साल सभी के जीवन में नई आशाएं और नए अवसर लेकर आए. जय बजरंगबली.” मंदिर में दर्शन के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने अपने क्षेत्र शालीमार बाग में भी लोगों से मुलाकात की.

वहीं, दिल्ली सरकार के अन्य मंत्रियों में कपिल मिश्रा और आशीष सूद ने भी मंदिर में भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया. शिक्षा मंत्री आशीष सूद जहां नए साल के अवसर पर उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर पहुंचे और आशीर्वाद लिया. साथ ही दिल्ली वासियों की सुख समृद्धि कल्याण की कामना की.

वहीं, अन्य मंत्रियों ने भी अपने एक्स हैंडल से पोस्ट कर सभी को नए साल की शुभकामनाएं दी. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने एक्स हैंडल से पोस्ट करके लिखा, ”आप सभी को आंग्ल नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएँ. यह नया वर्ष दिल्ली के लिए नई सोच, नई गति और जनहित में ठोस कार्यों का प्रतीक बने. नागरिकों के विश्वास के साथ हम सुशासन और सतत विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे. नववर्ष आप सभी के जीवन में सुख, स्वास्थ्य और प्रगति लेकर आए.”
जबकि, मंत्री कपिल मिश्रा ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट कर लिखा, ”समस्त देशवासियों को नववर्ष 2026 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. महादेव से प्रार्थना है कि यह नव वर्ष आप व आपके परिजनों के जीवन में नई खुशियां, सुख, शांति-समृद्धि एवं वैभव लेकर आए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्र विकसित व मजबूत हो, हम 2047 विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने की ओर समग्र भाव से अग्रसर है.”

इसके आलावा, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट कर लिखा, ”हैप्पी न्यू ईयर 2026! हम नए साल का स्वागत करते हैं, यह हमारे प्यारे दिल्ली के हर कोने में सकारात्मक बदलाव, नई उम्मीद और सामूहिक प्रगति लाए. आने वाले साल में सभी दिल्लीवासियों को अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और सफलता की शुभकामनाएं.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com