latest-newsएनसीआरदिल्ली

डुसू चुनाव 2025: छात्र राजनीति का महासंग्राम शुरू, 18 सितंबर को EVM से वोटिंग, 19 सितंबर को नतीजे

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2025 के लिए नामांकन शुरू

संवाददाता

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं. मंगलवार से उम्मीदवारों का नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है और दोपहर तक दो उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए. छात्र राजनीति के लिहाज से बेहद अहम इस चुनाव में नामांकन की अंतिम तिथि 10 सितंबर है. नामांकन बुधवार दोपहर तीन बजे तक ही स्वीकार किए जाएंगे. इसके बाद स्क्रूटनी की प्रक्रिया शुरू होगी.

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव की प्रक्रिया शुरू

डूसू चुनाव समिति के चीफ रिटर्निंग ऑफिसर डॉक्टर राजेश सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर 3:15 बजे से नामांकन की जांच शुरू होगी और उसी दिन शाम 6 बजे तक योग्य उम्मीदवारों की प्रारंभिक सूची जारी कर दी जाएगी. उम्मीदवारों को नाम वापसी का मौका भी मिलेगा. इसके लिए 11 सितंबर दोपहर 12 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है. नाम वापसी के बाद 11 सितंबर की शाम पांच बजे तक फाइनल उम्मीदवार सूची जारी होगी.

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से कराया जाएगा वोटिंग

डॉक्टर राजेश सिंह ने बताया कि चुनाव समिति की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक इस बार भी दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) का केंद्रीय चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर कराया जाएगा. वहीं, कॉलेज स्तर पर प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए बैलेट पेपर का इस्तेमाल होगा. चुनाव के लिए कुल 52 केंद्र बनाए गए हैं, जो पूरे कैंपस और कॉलेजों में फैले होंगे. इससे बड़ी संख्या में छात्रों को मतदान की सुविधा मिल सकेगी. मतदान प्रक्रिया 18 सितंबर को होगी.

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव राष्ट्रीय स्तर पर भी सुर्खियों में

गौरतलब है कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव राष्ट्रीय स्तर पर भी सुर्खियों में रहते हैं, क्योंकि यहां से जुड़ी छात्र राजनीति का असर बड़ी राजनीतिक पार्टियों में भी देखा जाता है. बीते वर्षों की तरह इस बार भी मुख्य छात्र संगठनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने की उम्मीद है. छात्र संगठन पहले ही कैंपसों में प्रचार तेज कर चुके हैं और नारेबाजी, पोस्टर और छात्र संवाद कार्यक्रमों के जरिए समर्थन जुटाने की होड़ मची हुई है.

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के पदाधिकारियों और केंद्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव का कार्यक्रम: 2025-26

मतदान के दिन की कक्षाएं: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक

शाम की कक्षाएं: दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:30 बजे तक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com