latest-newsएनसीआरदिल्ली

सीएम रेखा गुप्ता ने मुनक नहर पर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया, इस मौके पर अभिनेता जैकी श्रॉफ भी रहे मौजूद

संवाददाता

नईं दिल्ली। मुनक नहर पर छठ पूजा के सफल आयोजन के बाद आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, प्रसिद्ध अभिनेता जैकी श्रॉफ, अभिनेत्री ईशा गुप्ता, सिंगर बिस्मिल और स्टेबिन बेन सभी ने एक साथ घाट पर पहुंच कर मुनक नहर के आसपास फैले कूड़े की सफाई की है. यह सफाई आयोजन आधुनिक पब्लिक स्कूल, शालीमार बाग द्वारा भमला फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित “यमुना, आस्था से स्वच्छता तक” छठ पूजा के बाद का यमुना स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस अभियान के दौरान कई हस्तियां और स्कूली बच्चे भी मौजूद रहे। भिनेता जैकी श्रॉफ, अभिनेत्री ईशा गुप्ता तथा गायक बिस्मिल और स्टेबिन बेन ने घाट पर सफाई अभियान में भाग लिया।

इस पर्यावरण-अनुकूल और जन-जागरूकता अभियान में विद्यार्थियों, नागरिकों और गणमान्य व्यक्तियों की विशेष भागीदारी रहेगी। हाल ही में छठ महापर्व के अवसर पर दिल्ली सरकार द्वारा मुनक नहर की बड़े पैमाने पर सफाई और सौंदर्यीकरण करवाया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की निगरानी में चले इस अभियान के तहत नहर से करीब 1,400 ट्रक कचरा और मलबा हटाया गया और इसके किनारे 11 किलोमीटर लंबा भव्य छठ घाट तैयार किया गया है।

छठ पूजा के आयोजन के बाद घाट और आसपास फैले कूड़े की सफाई का यह अभियान केवल मुनक नहर तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी दिल्ली और यमुना की सफाई व हरियाली से जुड़ा है, जिसकी जिम्मेदारी सभी नागरिकों की सामूहिक भागीदारी से पूरी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com