
संवाददाता
मथुरा । उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की बिसात बिछने लगी है. बीजेपी ने लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी के लिए अपना नया सियासी संदेश भी दे दिया है. अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन के नारों से राजनीतिक सफर को धार देने वाली बीजेपी अब मथुरा से ‘राधे-राधे, कमल खिला दे’ की तान छेड़ रही है. मथुरा में आयोजित दो दिवसीय योजना बैठक (16-17 नवंबर) के समापन पर उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने इस नए नारे का उद्घोष किया है. इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित प्रदेश के तमाम दिग्गज नेताओं ने शिरकत कर ‘मिशन 2027’ का रोडमैप तैयार किया गया है.
पार्टी की दो दिवसीय चिंतन बैठक से निकला यह नारा महज धार्मिक अभिवादन नहीं, बल्कि 2027 के चुनाव के लिए एक बड़े राजनीतिक नैरेटिव का संकेत है. अब सवाल यह है कि क्या अयोध्या और काशी के बाद मथुरा बीजेपी की सत्ता की हैट्रिक का आधार बनेगा?
‘सौगंध राम की’ से ‘राधे-राधे’ तक का बीजेपी का सफर
- 90 का दशक (राम जन्मभूमि आंदोलन): जब देश की राजनीति करवट ले रही थी, तब “सौगंध राम की खाते हैं, हम मंदिर वहीं बनाएंगे” और “बच्चा-बच्चा राम का, जन्मभूमि के काम का” जैसे नारों ने बीजेपी को उत्तर प्रदेश की सत्ता के शीर्ष तक पहुंचाया. इन नारों ने पार्टी के वैचारिक आधार को गांव-गांव तक मजबूत किया.
- 2014 का लोकसभा चुनाव (काशी का शंखनाद): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी से चुनाव लड़ने के दौरान बीजेपी ने भगवान शिव और काशी की आस्था को जोड़ते हुए “बम-बम बोल रहा है काशी”, “हर-हर महादेव” और “हर-हर मोदी” जैसे नारे गढ़े. इसने पूर्वांचल समेत पूरे उत्तर भारत में एक नई लहर पैदा की.
- 2022 का विधानसभा चुनाव (अयोध्या की उपलब्धि): अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण कार्य शुरू होने के बाद 2022 के चुनावों में बीजेपी ने “जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे” का नारा दिया. इसी दौर में “अयोध्या-काशी भव्य सजा है, मथुरा-वृंदावन अभी बाकी है” जैसी पंक्तियां भी राजनीतिक विमर्श का हिस्सा बनने लगी थीं.
- 2027 का लक्ष्य (ब्रज की बांसुरी): अब जबकि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण पूरा हो चुका है और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर अस्तित्व में आ चुका है, बीजेपी ने स्वाभाविक रूप से अपना अगला पड़ाव मथुरा को चुना है. “राधे-राधे, कमल खिला दे” इसी श्रृंखला की अगली और सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है.
मथुरा की धरती से क्यों छेड़ी गई नई सियासी तान?
केशव मौर्य का बयान, कृष्ण जन्मभूमि पर फिर तेज होगी राजनीति?
नए नारे से ठीक एक दिन पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मथुरा में अयोध्या की तर्ज पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान पर भव्य मंदिर बनाने की बात कही थी. उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रस्तावित कारसेवा में शामिल होने का न्योता भी दिया. इस बयान और अगले दिन चिंतन बैठक से निकले नए नारे को एक साथ देखें तो मथुरा का राजनीतिक महत्व और बढ़ जाता है. लंबे समय से चल रहा श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद एक बार फिर राजनीतिक विमर्श में प्रमुखता पा सकता है. बीजेपी के इस रुख को अयोध्या के राम मंदिर आंदोलन से समानांतर जोड़कर भी देखा जा रहा है. हालांकि, मथुरा का मुद्दा अयोध्या की राजनीतिक और कानूनी परिस्थितियों से अलग है. इसलिए दोनों आंदोलनों को पूरी तरह एक जैसा मानना सही नहीं होगा. लेकिन चुनाव से पहले कृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा बीजेपी के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद वाले नैरेटिव को नई धार जरूर दे सकता है.
अखिलेश के PDA के सामने हिंदुत्व का नया दांव?
दो करोड़ से ज्यादा सदस्य, हैट्रिक के लिए संगठन पर भरोसा
सपा का पलटवार, क्या कृष्ण के नाम पर छिड़ेगी नई सियासी जंग?



