
संवाददाता
न्यूयॉर्क । लोकसभा में विपक्ष के नेता (LoP) राहुल गांधी ने कहा कि भारत ‘बहुत ज्यादा’ बेरोजगारी और देश के एजुकेशन सिस्टम को लेकर गहरी चिंताओं को देखते हुए एक बड़े आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है.
सीनियर कांग्रेस लीडर भारत के युवाओं के बारे में मॉडरेटर लिडिया पोलग्रीन के एक सवाल का जवाब दे रहे थे. राहुल गांधी ने कहा कि मौजूदा हालात से परेशान युवाओं का एक हिस्सा मिडिल-क्लास परिवारों से है और उन्होंने फॉर्मल एजुकेशन ली है.
उन्होंने कहा कि युवाओं में फ्रस्ट्रेशन की असली वजह यह है कि उन्हें अपना कोई भविष्य नहीं दिखता. उन्होंने कहा, ‘हम इस पर स्टडी कर रहे हैं, हम इस पर गौर कर रहे हैं, और इसका कारण बहुत दिलचस्प है, जिसका निचोड़ यह है कि उन्हें अपना कोई भविष्य नहीं दिखता.’
उन्होंने कहा कि भविष्य में मौकों की कमी, बेरोजगारी और एजुकेशन सिस्टम से जुड़ी चिंताएँ बड़ी चुनौतियाँ हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा, ‘तो वे असल में अपने माता-पिता से क्या कह रहे हैं, और हम माता-पिता से यह सुन रहे हैं, सुनो, तुम सफल नहीं हो, तुम्हारे पास नौकरी नहीं है.
राहुल गांधी दो दिन के अमेरिका दौरे पर हैं, जहाँ उन्होंने न्यूयॉर्क में कोलंबिया यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स और फैकल्टी के सामने एक एकेडमिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. आज (18 नवंबर) उनका शिकागो यूनिवर्सिटी जाने का भी प्लान है.



