
संवाददाता
गाजियाबाद। गाजियाबाद में अखिल भारतीय खेलकूद समारोह समापन हो गया। इसमें उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी पुलिस लाइन पहुंचे। उन्होंने तीन दिनों तक हुई अलग-अलग प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर उन्हें सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों से विद्या भारती से जुड़े 850 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
सीएम ने कहा- अभ्यास लगातार करें
सम्मान समारोह के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कामयाबी के लिए छात्रों को तीन बातों पर ध्यान देने को कहा-
- नियमित रूप से अभ्यास कीजिए। कभी अपने अभ्यास को मत छोड़िए।
- सफलता एक दिन की मेहनत से नहीं मिलेगी।
- रोज की छोटी-छोटी कोशिशें आपको बड़े लक्ष्य तक पहुंचाती हैं
सभी राज्य के खिलाड़ियों ने लिया भाग37 वां अखिल भारतीय खेलकूद समारोह का आज लास्ट दिन रहा। इस 4 दिवसीय इस कार्यक्रम में 3 दिन पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाए।
आज 4 नवंबर को कार्यक्रम के समापन पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचें। भारतीय खेलकूद समारोह में विद्या भारती के देश के सभी राज्यों से 850 खिलाड़ी भाग लिया, इसमें विद्या भारती के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। आज महिला खिलाड़ियों ने भी पदक जीते।




