latest-newsदेश

बीजेपी संगठन में बदलाव: तावड़े, स्मृति से लेकर राम माधव तक, कई राज्यों में नए प्रभारी नियुक्त

भाजपा ने कई राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति की है.

संवाददाता

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए. विनय सहस्रबुद्धे को भाजपा की दिल्ली इकाई का प्रभारी बनाया गया, जामयांग नामग्याल और दर्शना जरदोश को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया.

विनोद तावड़े यूपी के प्रभारी नियुक्त

विनोद तावड़े भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रभारी नियुक्त; जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप वर्मा और आनंद को सह प्रभारी बनाया गया. इसके अलावा भाजपा ने संजय भाटिया को राजस्थान प्रभारी नियुक्त किया, कविता पाटीदार और कुलजीत चहल सह प्रभारी नियुक्त. वहीं भाजपा ने बैजयंत जय पांडा को महाराष्ट्र का प्रभारी बनाया; अमित मालवीय, सदानंद तनावड़े और कमलजीत सहरावत सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं.

स्मृति ईरानी बनी हरियाणा व छत्तीसगढ़ की प्रभारी

इसी तरह स्मृति ईरानी को हरियाणा एवं छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा का प्रभारी बनाया गया जबकि हरीश द्विवेदी को बिहार और कर्नाटक तथा तरुण चुग को गुजरात का प्रभारी नियुक्त किया गया है.

राम माधव को तमिलनाडु व सुनील बंस को तेलंगाना का प्रभार

इसी क्रम में राम माधव को तमिलनाडु, राजदीप रॉय को मणिपुर, डी. पुरंदेश्वरी को ओडिशा, सुनील बंसल को तेलंगाना एवं पश्चिम बंगाल, बिप्लब देव को मध्य प्रदेश और भारती पवार को गोवा का भाजपा प्रभारी नियुक्त किया गया. भाजपा ने बिप्लव देब को मध्य प्रदेश का इंचार्ज बनाया; भारती पवार को गोवा, सतीश पूनिया को पंजाब और जम्मू कश्मीर का प्रभारी बनाया है.

अनिल बलूनी को भाजपा के आईटी सेल का को-ऑर्डिनेटर और आशीष अग्रवाल को संयोजक बनाया गया.

गजेंद्र पटेल बने झारखंड के प्रभारी

वहीं, झारखंड में गजेंद्र पटेल को प्रभारी बनाया गया है. साथ ही, सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह सह-प्रभारी होंगे. इसके अलावा कर्नाटक के प्रभारी हरीश द्विवेदी होंगे और सह-प्रभारी के रूप में डॉ. कसम वेंकटेश्वरलू को जिम्मेदारी मिली है.

लद्दाख में राजकुमार भाटिया प्रभारी नियुक्त

इसके अलावा, केरलम के प्रभारी एम. नागराजा नियुक्त हुए हैं, जबकि सह-प्रभारी एम. वेंकटेशन बने हैं. वहीं, लद्दाख में प्रभारी राजकुमार भाटिया और लक्षद्वीप में प्रभारी जॉर्ज कुरियन को नियुक्त किया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com