latest-newsदेश

मायावती के भतीजे आकाश आनंद क्या चंद्रशेखर आजाद की पार्टी में होंगे शामिल? ASP ने खोले दरवाजे

संवाददाता

नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी से अलग किए गए आकाश आनंद को लेकर आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने बड़ा बयान दिया है. चंद्रशेखर ने आकाश आनंद के लिए अपनी पार्टी के दरवाजे खुले होने की बात कही है. उन्होंने कहा कि अगर आकाश बहुजन मिशन के लिए काम करना चाहते हैं तो आजाद समाज पार्टी में उनका स्वागत है.

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उनके दरवाजे आकाश भाई के लिए बंद नहीं हैं. अगर वह बहुजन समाज और महापुरुषों की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए काम करना चाहते हैं तो वह उनके साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं.
उन्होंने कहा कि आकाश आनंद ने भले ही पहले उनकी आलोचना की हो, लेकिन उन्होंने हमेशा आकाश को अपने छोटे भाई की तरह माना है. चंद्रशेखर ने कहा कि बहुजन समाज और महापुरुषों के अधूरे काम को पूरा करने के लिए जो भी व्यक्ति काम करना चाहता है, उसके लिए आजाद समाज पार्टी में रास्ते खुले हैं. चंद्रशेखर ने आकाश से अपील करते हुए कहा कि वह आगे आएं और मिलकर काम करें. उन्होंने बहुजन समाज के महापुरुषों के विचारों को आगे बढ़ाने और उनके अधूरे मिशन को पूरा करने की बात कही.
आकाश आनंद को खुला राजनीतिक ऑफर

चंद्रशेखर आजाद के इस बयान को आकाश आनंद के लिए सीधे राजनीतिक ऑफर के तौर पर देखा जा रहा है. हालांकि, अभी आकाश आनंद की ओर से आजाद समाज पार्टी में शामिल होने को लेकर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. दरअसल, आकाश आनंद बसपा प्रमुख मायावती के भतीजे हैं और पार्टी में अहम जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. ऐसे में चंद्रशेखर आजाद की ओर से उन्हें पार्टी में आने का खुला न्योता दिए जाने के बाद यूपी की बहुजन राजनीति में इस बयान को अहम माना जा रहा है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com