latest-newsएनसीआरदिल्ली

चांदनी चौक के सर्राफा बाजार में 100 से अधिक दुकानें सील, करोड़ों के जेवर अंदर बंद

सत्य निकेतन हादसे के बाद एक्शन मोड में दिल्ली नगर निगम

संवाददाता

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए दर्दनाक हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम एक्शन मोड में आ गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा अवैध निर्माण और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देशों के बाद एमसीडी ने शहरभर में अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में गुरुवार सुबह दिल्ली के प्रसिद्ध सर्राफा बाजार कूचा महाजनी में निगम की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ अचानक दस्तक दी और सीलिंग की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

बिना सूचना नोटिस चस्पा, 100 से ज्यादा दुकानें सील

दुकानदारों का आरोप है कि गुरुवार सुबह लगभग 11:30 बजे एमसीडी के सिटी-एसपी जोन की टीम पुलिस बल के साथ चांदनी चौक स्थित कूचा महाजनी पहुंची।

अधिकारियों ने मास्टर प्लान-2021 के नियमों के उल्लंघन और बेसमेंट/इमारतों के दुरुपयोग का हवाला देते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी।

देखते ही देखते तीन प्रमुख इमारतों के भूतल और बेसमेंट में स्थित 100 से अधिक दुकानों पर नोटिस चस्पा कर उन्हें सील कर दिया गया।

करोड़ों के जेवर अंदर बंद, व्यापारियों में आक्रोश

निगम की इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के सर्राफा व्यापारियों में भारी रोष है। आल बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की टीम का कहना है कि दुकानदारों को संभलने या पूर्व सूचना देने का कोई मौका नहीं दिया गया।

सीलिंग के वक्त दुकानों के अंदर करोड़ों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बंद रह गए हैं। दुकानदारों का आरोप है कि जब व्यापारी अपनी दुकान पहुंचे तो उन्हें सीधे अपने बेरोजगार होने और सीलिंग की जानकारी मिली, जिससे बाजार में अनिश्चितता का माहौल बन गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com