latest-newsउत्तर प्रदेश

यूपी विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, एक दिन पहले खत्म हुआ सत्र

संवाददाता

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई है. हालांकि अभी मानसून सत्र का एक दिन बचा हुआ था. लेकिन तय समय से पहले मानसून सत्र खत्म हो गया. बता दें कि यह तीन विधानसभा में बहुत हंगामेदार रहे हैं. एक तरफ जहां सपा विधायक राम मंदिर दान चोरी पर चर्चा की मांग को लेकर अड़े हुए थे तो वहीं दूसरी तरफ सरकार का बार-बार यही कहना था कि मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है. सत्र के तीसरे दिन तो विधानसभा स्पीकर सतीश महाना सदन छोड़कर बाहर चले गए थे. सत्र के तीन दिनों में अनुपूरक बजट पेश किया गया. इसके अलावा संभल दंगे की जांच रिपोर्ट भी पेश की गई.

 विधानसभा में संभल दंगे की रिपोर्ट पेश की गई

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना हंगामे के बीच सदन से निकले बाहर. सतीश महाना की जगह मनीष असीजा सदन की कार्रवाई का कर रहे हैं संचालन. योगी सरकार ने विधानसभा में संभल दंगे की रिपोर्ट पेश की है.

सतीश महाना ने कहा- कुर्सी छोड़ दूंगा

समाजवादी पार्टी के विधायकों के रवैये से विधानसभा स्पीकर सतीश महाना भड़क गए हैं. सतीश महाना ने कहा कि सदन में विपक्ष के रवैये से दुखी हूं. कुर्सी छोड़ दूंगा. बता दें कि लगातार तीन दिन से समाजवादी पार्टी के विधायक विधानसभा में हंगामा कर रहे हैं.

पहले दोपहर 1 बजे तक के लिए स्थगित यूपी विधानसभा

उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र एक बार फिर दोपहर 1 बजे तक के लिए स्थगित हो गया है. सत्र के तीसरे दिन थोड़ी देर सदन की कार्यवाही चली और फिर सपा विधायकों की नारेबाजी के चलते आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया. इसके बाद दोपहर 12 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई  तो फिर विपक्ष ने विरोध करना शुरू कर दिया, जिसके चलते 1 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.

माता प्रसाद पांडे ने विधानसभा स्पीकर की टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया

यूपी विधानसभा के मानसून सत्र की तीसरे दिन की कार्यवाही जारी है. इस दौरान विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने बीते मंगलवार की हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर विधायकों की क्लास लगाई. तो वहीं उनकी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने कहा कि अगर आप एक घंटा चर्चा करा देते तो सब खत्म हो जाता. दरअसल, सपा विधायक राम मंदिर दान चोरी पर चर्चा की मांग कर रहे हैं.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com