latest-newsदेश

लोग BJP से ऊब चुके हैं, यह तो बस शुरुआत है, उपचुनाव नतीजों पर बोलीं प्रियंका गांधी

संवाददाता

नई दिल्ली। बिहार की बांकीपुर और मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में BJP को हार का सामना पड़ा. चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को दावा किया कि इससे पता चलता है कि लोग बीजेपी से ऊब चुके हैं.

उपचुनाव के नतीजों के बारे में पूछे जाने पर प्रियंका गांधी ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा, “यह स्पष्ट है कि लोग BJP से थक चुके हैं और तंग आ चुके हैं. वे अब समझ रहे हैं कि देश में क्या हो रहा है.” उन्होंने आगे कहा, “यह तो बस शुरुआत है.”

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जीत दर्ज की. यह सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद खाली की हुई थी. इस सीट पर बीजेपी का लंबे समय से कब्जा था. लेकिन उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को 19,324 मतों से हराया.

इसी तरह, बीजेपी को दतिया विधानसभा उपचुनाव में भी हार का सामना करना पड़ा. यहां कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने 6016 वोटों से भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को हराया. कांग्रेस के प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 66,757 वोट मिले. बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 60741 वोट मिले. दतिया सीट से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता खत्म होने के बाद खाली हुई थी.

हालांकि, गुजरात में, BJP ने वडोदरा जिले की मंजलपुर विधानसभा सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा. यहां बीजेपी उम्मीदवार सतीश गोविंदभाई पटेल ने कांग्रेस के भीखाभाई रबारी को 30,630 वोटों से हराया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com