latest-newsदेश

संसद कूंच करते CJP प्रदर्शनकारी संसद के करीब पहुंचे आँसू गैस और लाठीचार्ज हुआ

CJP का दावा सरकार ने पहली बार बातचीत के लिए बुलाया

संवाददाता

नई दिल्ली। शिक्षा प्रणाली में सुधार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों के प्रस्तावित संसद मार्च से पहले हंगामा हुआ। जंतर-मंतर के चारों तरफ बैरिकेडिंग है।संसद मार्च के दौरान पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने तक पहुंचे प्रदर्शनकारियों को लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया गया।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के कहने पर अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल खत्म कर दी। सोनम वांगचुक अभी सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं।

सरकार हमसे बात करने आ गई, संसद कूच से पहले CJP का बहुत बड़ा दावा

दीपके ने यह उपवास तब शुरू किया था जब 18 जुलाई को वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। उनकी 21 दिन की भूख हड़ताल के कारण उन्हें चिकित्सा सहायता की ज़रूरत थी। इस बीच, CJP के प्रतिनिधि सौरव दास और आशुतोष रंका सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिलने के लिए निकले। पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक परीक्षा सुधारों की अपनी मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर जमा हुए। सीजेपी की तरफ से दावा किया गया है कि सरकार ने पहली बार बातचीत की पेशकश की है।

डिंपल यादव कर रहीं सपा सांसदों के साथ संसद से जंतर-मंतर तक मार्च

Delhi Jantar Mantar Dimple Yadav joined Parliament march

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव, पार्टी के अन्य सांसदों के साथ संसद से जंतर-मंतर तक मार्च कर रही हैं। उन्होंने कहा, “देश में हालात ऐसे हैं कि युवा अपनी बात रखना चाहते हैं, लेकिन सरकार न तो उनकी बात सुनने को तैयार है और न ही बातचीत करने को।

छात्रों ने बार-बार यह बात कही है और सोनम वांगचुक ने भी सरकार से बातचीत शुरू करने की अपील की है। लेकिन सरकार इतनी अड़ियल और असंवेदनशील है कि वह किसी और की बात सुनने को तैयार नहीं है। जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, हम छात्रों के साथ खड़े हैं और हम जंतर-मंतर तक मार्च करने जा रहे हैं। मेरा मानना है कि पूरी प्रक्रिया ही भ्रष्ट है और देश के युवा और छात्र ही इसका खामियाजा भुगत रहे हैं और भारी मानसिक तनाव से गुज़र रहे हैं।”

जेपी नड्डा से मिल रहे सौरभ दास और आशुतोष

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि आशुतोष रांका और मैं, कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मिलने जा रहे हैं। सरकार सुबह बातचीत के लिए पहुंची थी। हमारी मांगें साफ हैं। युवा भारी संख्या में इकट्ठा हुए हैं।

वांगचुक ने मार्च में शामिल होने किए किया आग्रह

प्रदर्शनकारी संसद मार्ग की ओर जाने का प्रयास कर रहे हैं। उधर, सोनम वांगचुक ने मार्च में शामिल होने किए सफदरजंग अस्पताल से आग्रह किया है।
हम जीतेंगे!

दिल्ली यूपी बॉर्डर पर पुलिस सुरक्षा बढ़ाई

दिल्ली जंतर मंतर पर हो रहे प्रदर्शन को लेकर दिल्ली यूपी बॉर्डर पर पुलिस सुरक्षा बढ़ाई है। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि डीएलएफ और लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के पास पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। किसी भी असामाजिक तत्वों को आगे नहीं जाने दिया जाएगा। दिल्ली जाने वाले रास्ते पर वाहनों को चेक किया जा रहा है।

जंतर मंतर धरना स्थल पर लगातार पहुंच रहे समर्थक

जंतर मंतर धरना स्थल पर लगातार समर्थक पहुंच रहे हैं। सोमवार को जब CJP एक्टिविस्ट संसद तक विरोध मार्च निकालने की कोशिश कर रहे थे, तब ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास को डिप्टी कमिश्नर के ऑफिस ले जाया गया। उन्होंने बताया कि अधिकारियों और उनके बीच बातचीत चल रही है। इस घटनाक्रम के बारे में पूछे जाने पर दास ने ANI को बताया, “हम (सरकार के साथ) बातचीत कर रहे हैं।” यह घटनाक्रम तब हुआ जब पुलिस ने संसद भवन की ओर मार्च करने की कोशिश कर रहे सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया। जंतर-मंतर से शुरू हुए इस प्रदर्शन के कारण राष्ट्रीय राजधानी में ट्रैफिक में काफी रुकावट आई, क्योंकि बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे।

सरकार विरोधी नारेबाजी कर रहे प्रदर्शनकारी

सरदार पटेल भवन के पास प्रदर्शनकारी सरकार विरोधी नारेबाजी कर रहे हैं। संसद की ओर बसें और बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस ने रास्ता बंद किया हुआ है। प्रदर्शन स्थल पर बड़ी संख्या में लगातार लोग आ रहे हैं।

‘शिक्षा मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए’

जंतर-मंतर पहुंचने पर AAP नेता गोपाल राय ने कहा, “देश भर से छात्र और युवा जंतर-मंतर पहुंचे हैं। सभी की एक ही चिंता है। शिक्षा मंत्री देश के लाखों छात्रों और युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल रहे हैं, इसलिए उन्हें इस्तीफ़ा देना चाहिए; लोग उन्हें हटाने की मांग कर रहे हैं। सरकार ने जबरदस्ती वांगचुक की भूख हड़ताल खत्म करवा दी, जिससे लोगों में गुस्सा है। लोग आज इस मांग के साथ यहाँ जमा हुए हैं कि शिक्षा मंत्री को हटाया जाए और देश के छात्रों और युवाओं का भविष्य सुरक्षित किया जाए।”

प्रदर्शनकारियों की RPF कर्मियों से झड़प

CJP Sansad March LIVE: CJP का संसद मार्च: पटेल चौक पर धरने पर बैठे  प्रदर्शनकारी, बैरिकेड तोड़ने पर पुलिस से झड़प

CJP Sansad March LIVE : CJP के लिए आसान नहीं संसद की डगर, पुलिस ने  प्रदर्शनकारियों को लाठीचार्ज कर खदेड़ा cjp sansad march live sonam wangchuk  abhijeet dipke parliament protest today delhiआज़ाद समाज पार्टी-कांशीराम के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद और TMC सांसद महुआ मोइत्रा CJP के विरोध मार्च वाली जगह पर पहुंचे। जंतर-मंतर पर CJP के विरोध मार्च के लिए इकट्ठा हुए प्रदर्शनकारियों की RPF कर्मियों से झड़प हो गई; भीड़ को काबू करने के लिए RPF कर्मियों और पुलिस ने लाठियों का इस्तेमाल किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com