latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

17 जुलाई को होगा श्री दूधेश्वर वेद विद्यालय का रजत जयंती समारोह

संवाददाता

गाजियाबाद । श्री दूधेश्वर वेद विद्यालय संस्थान के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 जुलाई को सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में रजत जयंती समारोह का आयोजन होगा। मंदिर के पीठाधीश्वर जूना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जूना अखाड़ा की 13 मणी के अध्यक्ष, हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष महंत नारायण गिरि महाराज की अध्यक्षता में होने वाला यह समारोह पूरे विश्व में गाजियाबाद का गौरव बढ़ाएगा।

मंदिर के मीडिया प्रभारी एसआर सुथार ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि राणी भटियाणी मंदिर संस्थान जसोल, बालोतरा के अध्यक्ष रावल किशन सिंह व विशिष्ट अतिथि प्रोण विरूपाक्ष वि जड्डीपाल सचिव, महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान होंगे। समारोह में प्रात: 8 बजे से 3 बजे तक चारों वेदों व सभी शाखाओं का परायण होगा। सायं 4 बजे से 6 बजे तक अतिथियों एवं वैदिक विद्वानों का आर्शीवचन, सम्मान व स्मारिका वेद विभा का विमोचन होगा। महंत नारायण गिरि ने 2001 के मई माह में दूधेश्वर वेद विद्यालय संस्थान की स्थापना की थी।

मंदिर प्रांगण स्थित अति प्राचीन यज्ञशाला के चारों ओर लगभग 10 से 15 बीघा स्थान वेद विद्यालय के लिए चयनित किया गया। आज यह विद्यालय देश-विदेश में अपनी अलग पहचान बना चुका है। यहां अध्ययनरत विद्यार्थी विश्व प्रसिद्ध अयोध्या के श्रीराम मंदिर समेत विश्व भर के प्रमुख मंदिरों में पुजारी, महंत आदि के पद पर कार्यरत होकर पूरे विश्व को भारतीय संस्कृति, शिक्षा व सनातन धर्म के प्रकाश से आलोकित कर रहे हैं। वर्ष 2004 विद्यालय के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत करने वाला बना और उसे भारत सरकार के बाल विकास मंत्रालय अब शिक्षा मंत्रालय के अधीन कार्यरत कार्यरत महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान उज्जैन से से सम्बद्धता प्राप्त हुई।

वर्ष 2019 में विद्यालय को आधुनिक संस्कृत शिक्षा बोर्ड की मान्यता मिली और नया पाठ्यक्रम भी शुरू हुआ। यहां वेदों के ज्ञान अध्ययन के अलावा गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी और कंप्यूटर की शिक्षा भी दी जा रही है। यहां कक्षा प्रथमा से लेकर वेद विभूषण तक की जो शिक्षा दी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com