latest-newsएनसीआरदिल्ली

पुलवामा में शांति बहाली के बाद दिल्ली आ रही आईपीएस तनुश्री अब दिल्ली में करेंगी क्राइम कंट्रोल

विशेष संवाददाता

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश (एजीएमयूटी ) कैडर के अधिकारियों में बड़े फेरबदल किए हैं। इसके तहत वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस ) अधिकारी तनुश्री का जम्मू-कश्मीर से दिल्ली तबादला कर दिया है। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होगा। आदेश के अनुसार, एजीएमयूटी कैडर की 2017 बैच की आईपीएस अधिकारी तनुश्री को जम्मू-कश्मीर से दिल्ली भेजा गया है। बिहार की रहने वाली आईपीएस तनुश्री का अब तक करियर बेहद शानदार रहा है।

तनुश्री 2017 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। तनुश्री का जन्म 24 अप्रैल 1987 को बिहार के मोतिहारी जिले में हुआ। उनकी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई मोतिहारी से हुई। इसके बाद तनुश्री ने 12वीं की पढ़ाई बोकारो के डीएवी पब्लिक स्कूल से पूरी की। इंटर करने के बाद आगे की पढ़ाई उन्होंने दिल्ली से की। तनुश्री ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस से इतिहास में ग्रेजुएशन किया।

तनुश्री के परिवार में उनके पिता केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ ) में डीआईजी के पद से रिटायर हैं। वहीं उनकी बड़ी मनुश्री सीआरपीएफ में बतौर कमांडेंट तैनात हैं। ऐसे में तनुश्री ने भी अपने करियर की शुरुआत सीआरपीएफ से की। वह 2014 में सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट बनीं। इसके बाद 2016 में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास की और 652वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल कर इंडियन पुलिस सर्विस (आईपीएस) में शामिल हुईं।

आईपीएस तनुश्री ने जम्मू-कश्मीर में कैसे बनाई पहचान?

IPS Tanushree

जम्मू-कश्मीर में अपने कार्यकाल के दौरान आईपीएस तनुश्री ने कई अहम पुलिसिंग जिम्मेदारियां निभाईं। इनमें स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी में सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस और शोपियां में सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी ) के पद शामिल हैं। तबादले के समय वह पुलवामा में सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस के तौर पर तैनात थीं। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जानी जाने वाली तनुश्री केंद्र शासित प्रदेश में अपनी तैनाती के दौरान जांच, उग्रवाद-विरोधी अभियानों और पब्लिक पुलिसिंग से जुड़ी रही हैं।

तनुश्री ने कब संभाला था पुलवामा एसएसपी का कार्यभार

आईपीएस तनुश्री ने 12 अक्टूबर 2025 को पुलवामा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार संभाला था। उन्होंने निवर्तमान एसएसपी पीडी नित्या की जगह ली थी। इसके बाद अब यानी गुरुवार को उनका तबादला दिल्ली के लिए कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com