latest-newsदेश

मेरी PM मोदी से बात हो गई… राम मंदिर में चंदा चोरी पर बोले विनय कटियार, जेल जा सकते हैं चंपत राय

संवाददाता

नई दिल्ली । अयोध्या में चंदा चोरी मामले में तेजी से जांच चल रही है. जांच कर रही एसआईटी टीम ने मंदिर परिसर में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा के साथ-साथ मंदिर के सहायक प्रशासक गोपाल राव से एक साथ पूछताछ की है. गबन मामले में चर्चा में आए गोपाल राव को लेकर विनय कटियार ने कहा कि वो सही आदमी नहीं हैं. साथ ही उन्होंने यह दावा करते हुए कहा कि इस मसले पर पीएम नरेंद्र मोदी से बात हो गई है. सब ठीक हो जाएगा.

फैजाबाद (अब अयोध्या) से सांसद रहे विनय कटियार ने गोपाल राव पर निशाना साधते हुए कहा, “वो सबसे बेकार आदमी हैं. पता नहीं किसने उसको यहां बनाकर भेजा था.” उन्होंने यह भी कहा कि हम कभी भी अयोध्या नहीं जाते थे, हम जब वहां पर गए तो गोपाल राव ने हमसे पूछा कि आप किसकी अनुमति से यहां आए हो.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com