latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

‘राम मंदिर का पैसा हमारा है, हमें कोई दिक्कत नहीं’:गाजियाबाद में हिंदू रक्षा दल प्रमुख पिंकी चौधरी बोले- मदरसों-चर्च के दान पर भी सवाल उठाओ

संवाददाता

गाजियाबाद । गाजियाबाद में हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर एक वीडियो जारी किया। वीडियो में उन्होंने कहा-राम मंदिर के चंदे को लेकर उठ रहे सवालों से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने इसे हिंदुओं का पैसा बताते हुए कहा कि इस मुद्दे को बेवजह उछाला जा रहा है।

पिंकी चौधरी ने कहा कि दूसरे धार्मिक संस्थानों में दिए जाने वाले दान पर सवाल नहीं उठाए जाते, लेकिन राम मंदिर से जुड़े मामलों को लगातार निशाना बनाया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर आंदोलन के दौरान संघर्ष करने वालों पर आज सवाल उठाए जा रहे हैं।

आंदोलन के समय कहां थे सवाल उठाने वाले

पिंकी चौधरी ने कहा- हम हिंदुओं को राम मंदिर के चंदे को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। यह हमारा पैसा है। अगर कोई हिंदू ही इसे चुरा ले, तब भी हमें कोई परेशानी नहीं है। हिंदू समाज कभी मदरसों और चर्चों में दिए जाने वाले दान पर सवाल नहीं उठाता। ऐसे में राम मंदिर के चंदे को लेकर लगातार सवाल उठाना सही नहीं है।

पिंकी चौधरी ने कहा कि जो लोग आज चंदे के मुद्दे पर सवाल उठा रहे हैं, वे उस समय कहां थे जब अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन चल रहा था। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया गया और बड़ी संख्या में कारसेवकों ने इसमें भाग लिया।

राम मंदिर को बदनाम करने का लगाया आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग केवल राम मंदिर को बदनाम करने के उद्देश्य से इस तरह के मुद्दे उठा रहे हैं। उनके मुताबिक, मंदिर से जुड़े मामलों को जानबूझकर विवाद का विषय बनाया जा रहा है।

पिंकी चौधरी ने कहा कि लोगों को अन्य धार्मिक संस्थानों और उनसे जुड़े मामलों पर भी ध्यान देना चाहिए। उनका दावा था कि केवल राम मंदिर से जुड़े मामलों को निशाना बनाना उचित नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com