latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

‘सनातन हमारी प्राथमिकता, विपक्ष तुष्टिकरण की राजनीति कर रहा’: गाजियाबाद में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बोले- कानून से कोई समझौता नहीं होगा’

निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा के आवास पर आए थे डिप्टी सीएम

संवाददाता

गाजियाबाद। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मंगलवार को गाजियाबाद पहुंचे। उन्होंने कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा के आवास पर आयोजित एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान मीडिया से बातचीत उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मंगलवार को गाजियाबाद पहुंचे। उन्होंने कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा के आवास पर आयोजित एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। में सनातन संस्कृति, कानून व्यवस्था और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी बात रखी।

May be an image of dais and temple

उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से सनातन संस्कृति को अपनी प्राथमिकता मानती है। 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी फिर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। कानून व्यवस्था के सवाल पर उन्होंने कहा कि हर मामले में निष्पक्ष जांच होगी और कानून से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

May be an image of one or more people and people smiling

पूरी दुनिया सनातन संस्कृति का गौरव देख रही

डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में भगवान रामलला का भव्य मंदिर बनना देश की ऐतिहासिक उपलब्धि है। आज पूरी दुनिया सनातन संस्कृति के गौरव को देख रही है। भाजपा हमेशा से सनातन संस्कृति को अपनी प्राथमिकता मानती आई है।

बृजेश पाठक ने विपक्ष पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ लोग केवल तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। बेबुनियाद बयान देकर समाज को भ्रमित करने की कोशिश की जाती है, जबकि भाजपा विकास और जनहित के मुद्दों पर काम कर रही है।

कार्यक्रम में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम ब्रजेश का स्वागत किया।
कार्यक्रम में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम ब्रजेश का स्वागत किया

कानून से कोई समझौता नहीं होगा

May be an image of one or more people and people smiling

कानून व्यवस्था से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि जिस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है, उसकी निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी। सरकार किसी भी मामले में कानून से समझौता नहीं करेगी।

2027 में फिर सरकार बनने का जताया भरोसा

May be an image of one or more people

विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बृजेश पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने समाजवादी पार्टी के शासनकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब थी और दंगे आम बात थे। इसके मुकाबले आज उत्तर प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है और कई क्षेत्रों में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो चुका है।

May be an image of smiling

उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी सुनील शर्मा के आवास पर पहुंचे और उनके पुत्र को आशीर्वाद देकर परिजनों से मुलाकात की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com