latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

नए बस अड्डे से दौलतपुरा तक एलिवेटिड रोड को लेकर सीएम से मिले सांसद अतुल गर्ग

संवाददाता

गाजियाबाद।  शहर में जीटी रोड पर जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए सांसद अतुल गर्ग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।  कहा जा रहा है कि जीटी रोड पर नए बस अड्डे से दौलतपुरा तक एलिवेटिड रोड बनने का रास्ता जल्द साफ हो सकता है। सांसद अतुल गर्ग ने इसी मामलें को लकर मुख्यमंत्री आवास पर योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

सांसद अतुल गर्ग ने विशेष रूप से नए बस अड्डे से दौलतपुरा तक सीआरआईएफ फंड के माध्यम से एलिवेटेड मार्ग के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा केंद्र सरकार को संस्तुति भेजने का आग्रह किया। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि इस महत्वपूर्ण मार्ग पर एलिवेटेड सडक़ के निर्माण से यातायात का दबाव कम होगा, आवागमन अधिक सुगम बनेगा तथा क्षेत्र की जनता को व्यापक सहूलियत मिलेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए मौखिक रूप से आश्वासन दिया कि वे इस संबंध में केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को अपनी संस्तुति प्रदान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com