latest-newsउत्तर प्रदेश

लखनऊ अग्निकांड; 15 लोगों की मौत, SIT गठित, 7 दिन में देनी होगी रिपोर्ट, तीन गिरफ्तार, दो इंजीनियर समेत चार सस्पेंड

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी घटना पर शोक जताया, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख के मुआवजे का ऐलान, घायलों को 50 हजार.

संवाददाता

लखनऊ । राजधानी के अलीगंज इलाके में तीसरे तल पर स्थित एक गेमिंग जोन और सॉफ्टवेयर ऑफिस में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई. इस घटना में 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 5 लोग घायल हैं. जिनका इलाज केजीएमयू में चल रहा है. आग इतनी भीषण थी कि कई लोग बिल्डिंग से नीचे कूद गए. इसके लिए लटक रहे तार को जरिया बनाया. बताते हैं कि जब आग लगी तो गेमिंग जोन कुछ स्टूडेंट्स भी मौजूद थे.

Lucknow Fire: लखनऊ कोचिंग अग्निकांड में 15 मौतें, PM मोदी और CM योगी ने किया मुआवजे का ऐलान, 4 गिरफ्तार | Today News

इस बीच अलीगढ़ पहुंचे सीएम योगी दौरा छोड़कर लखनऊ घटनास्थल पहुंच गए. सीएम ने घटना के जांच के आदेश दिए हैं. सीएम ने केजीएमयू पहुंचकर भी घायलों का हालचाल जाना. साथ ही कहा कि किसी भी जिम्मेदार अधिकारी को बख्शेंगे नहीं. कुछ देर में रक्षा मंत्री और स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह भी लखनऊ पहुंच रहे हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने भी लखनऊ की घटना पर शोक जताया है.

लखनऊ अग्निकांड: इमारत और एनिमेशन सेंटर के मालिक समेत 4 गिरफ्तार, 4 अधिकारी भी निलंबित

तीन गिरफ्तार

 मामले में थाना अलीगंज में उत्तर प्रदेश अग्नि शमन सेवा अधिनियम के तहत 4 नामजद अभियुक्त एवं अन्य जिम्मेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने तीन आरोपियों को रामकृष्ण उपाध्याय (43), वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला (62), पुत्र रामेश्वर प्रसाद शुक्ला निवासी 536/265 A मदेयगंज नियर बड़ा दुर्गा मंदिर सीतापुर रोड लखनऊ और कृष्णा जायसवाल (31) पुत्र स्व. कृष्ण कुमार जायसवाल, पता 441 R N/ 69 / 3 नीलकंठ हॉस्पिटल लेन बालागंज लखनऊ थाना ठाकुरगंज को गिरफ्तार किया है.

Lucknow Fire: CM योगी का बड़ा एक्शन, 4 अफसर सस्पेंड

चार पर गिरी गाज

वहीं मामले में मुख्यमंत्री के निर्देश पर चार लोगों गौरव कुमार एक्सचेंज कलेक्शन जानकीपुरम, कमलेन्द्र कुमार सिंह FSSO इंदिरा नगर, अनिल कुमार AE और प्रमोद पांडेय JE को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. सस्पेंड होने वालों में 2 एलडीए के एक ऊर्जा विभाग तथा एक फायर विभाग के अफसर हैं.

रक्षा मंत्री घटनास्थल पर पहुंचे
देर रात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे. उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विधायक नीरज बोरा, ओपी श्रीवास्तव, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, रामचंद्र प्रधान, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह, नीरज सिंह उपस्थित रहें. राजनाथ सिंह ने केजीएमयू में घायलों से भी मुलाकात की.

दो सदस्यीय विशेष जांच दल गठित 

सीएम योगी के निर्देश पर दो सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है. विशेष जांच दल में अमृत अभिजात, अपर मुख्य सचिव, पर्यटन, धर्मार्थ और संस्कृति विभाग, प्रवीण कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन को जांच सौंपी गई है. जांच दल को सात दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है.

सीएम ने बिल्डिंग का निरीक्षण किया

Firefighters and the SDRF team recovered the students' bodies after the fire broke out a three-floor commercial building in Lucknow, on Monday ((Deepak Gupta/HT))

सीएम योगी अलीगंज स्थित अग्निकांड स्थल पर पहुंचे. उन्होंने बिल्डिंग का निरीक्षण किया और बगल के भवन की छत पर जाकर भी हालात के बारे में जाना. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से हादसे की पूरी जानकारी ली. उन्होंने अग्निकांड के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के भी निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने अग्निकांड में जान गंवाने वाले बच्चों की मौत पर गहरा शोक प्रकट किया. उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया.

केजीएमयू भी पहुंचे सीएम
अलीगढ़ का दौरा बीच में छोड़ सीधे लखनऊ पहुंचे सीएम योगी, अग्निकांड स्थल से केजीएमयू तक जाना हाल; मुआवजे का भी किया ऐलान
इसके बाद सीएम योगी घटनास्थल से सीधे किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) पहुंचे. भर्ती घायल बच्चों से मिले. उनसे भी आग लगने के कारणों और घटना के बारे में जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने केजीएमयू प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज के लिए भी निर्देशित किया. कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने सीएम योगी को घायलों के इलाज के बारे में संपूर्ण जानकारी दी.

मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया 

May be an image of one or more people and text that says "भावपूर्ण श्रद्धांजलि आदित्य श्रीवास्तव (उत्र 21 वर्ष) लखनऊ अनुष्का यादव (उम्र वर्ष) लखनऊ रोहित वर्मा (उत्र 22 वर्ष) लखनऊ स्नेहा गुप्ता (उम्र 19 वर्ष) लखनऊ शिवम तिवारी (उत्र 21 वर्ष) लखनऊ मोहम्मद अयान (उत्र 20 वर्ष) लखनऊ प्राची मिश्रा (उम्र वर्ष) लखनऊ विवेक यादव (उम्र 21 वर्ष) लखनऊ अंकित सिंह (उत्र (उम्र20वर्ष) 20 वर्ष) लखनऊ काजल वर्मा (उम्र 18 वर्ष) लखनऊ तुषार पांडेय (उत्र 22 वर्ष) लखनऊ नेहा सोनकर (उत्र 20 वर्ष) लखनऊ आकाश अग्रहरि (उम्र वर्ष) लखनऊ समीर खान (उत्र 19 वर्ष) लखनऊ रिया श्रीवास्तव उम्र 20 वर्ष) लखनऊ ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें"

Lucknow Aliganj Fire Tragedy: 15 Students Dead, 4 Officials Suspended After Disaster | Lucknow अग्निकांड के भेंट चढ़े 15 मासूम, 4 अधिकारी सस्पेंड, कई गिरफ्तार, देखें बच्चों की तस्वीर ...

अलीगढ़ से सीधे अग्निकांड स्थल पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, मंगलवार का सभी कार्यक्रम रद्द, केजीएमयू पहुंच कर मुख्यमंत्री ने जाना घायलों का हाल ...Lucknow Fire Tragedy: Three Students From Barabanki & Sitapur Die in Aliganj Fire

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों से भी मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने घटना पर शोक प्रकट करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया. उन्होंने परिजनों के आंसू भी पोंछे. कहा कि हम किसी की जिंदगी तो नहीं लौटा सकते, लेकिन विश्वास दिलाते हैं कि दोषी किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे. सरकार परिजनों के साथ है.

अग्निकांड की भयावहता को देखते हुए मौके पर मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, ACS होम संजय प्रसाद , DGP राजीव कृष्ण, DG फ़ायर सुजीत पांडेय, CP लखनऊ , DM लखनऊ आदि पहुंच गए. सिविल अस्पताल की चार सदस्यीय टीम के साथ ही तीन एंबुलेंस भी मौके पर भेजी गईं. सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बेड संख्या 23 से 30 तक खाली करा लिए गए. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 12 से 14 लोगों की मौतों की आशंका जताई. जबकि, लखनऊ केजीएमयू चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमीय अग्रवाल के मुताबिक, 15 लोगों की मौत हुई है.

निजी संस्थान का यह ऑफिस अलीगंज में पेट शॉप के ऊपर है. बतात हैं कि सबसे पहले तीसरी मंजिल पर आग लगी. देखते ही देखते आग फैल गई और ऑफिस को चपेट में ले लिया. बताया जा रहा है कि उस वक्त ऑफिस में 30 से भी ज्यादा लोग मौजूद थे. आग लगते ही अफरातफरी मच गई.

बिल्डिंग में काम करने वाले और अन्य लोग जान बचाने के लिए भागने लगे. इसमें स्टूडेंट्स भी थे. कोई रास्ता नहीं मिला तो बगल से गुजर रहे तार से लटककर नीचे कूदने लगे. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ स्टूडेंट्स तार से लटककर नीचे कूद रहे हैं, जबकि इमारत धू-धूकर जल रही है. इसमें 5 लोगों को चोटें भी आई हैं.

आग तेजी से फैली और लोगों को बचाव का कोई रास्ता नहीं दिखा. करीब आधे घंटे थक फायर ब्रिगेड भी नहीं पहुंच सकी थी. आशंका जताई गई कि आग से घिरी बिल्डिंग में कई लोग फंसे हैं. मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं, लेकिन आग की भयावहता कम होने में काफी समय लगा. करीब 4 घंटे बाद भी बिल्डिंग सुलगती रही. जब लपटें थमीं तो बिल्डिंग के अंदर से एक के बाद एक मृतकों के शव बाहर निकाले जाने लगे. अधिकतर लोगों की मौत दम घुटने से हुई बताई जा रही है.

दौरा छोड़ लखनऊ पहुंचे सीएम
Lucknow Fire Tragedy: List of victims released; two undergoing treatment-m.khaskhabar.com

घटना की भयावहता को देखते हुए सीएम योगी अलीगढ़ का दौरा छोड़कर लखनऊ रवाना हो गए. अलीगढ़ में मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी हार्दिक इच्छा थी कि आज मैं अलीगढ़ में रहूं, लेकिन मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि अभी-अभी मुझे जानकारी मिली है लखनऊ में एक अग्निकांड की दुखद घटना हुई है. उसकी चपेट में कुछ बच्चे आये हैं, उनकी दुखद मौत हुई है. इसलिए मुझे तत्काल वापस जाना पड़ रहा है, जिन्होंने जान खोई उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तत्काल मौके पर पहुंचें. साथ ही राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने व घायलों को उचित उपचार उपलब्ध कराने के लिए कहा है. सीएम ने प्रशासन को हर स्तर पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com