latest-newsएनसीआर

दिल्ली-एनसीआर में आज फिर आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट…. यूपी के 19 जिलों और बिहार में कैसा रहेगा मौसम जानिए !

संवाददाता

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर, यूपी और बिहार सहित कई राज्यों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी ने आज दिल्ली में आंधी-तूफान और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार शाम और रात के समय धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना है. 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान का भी असर देखने को मिलेगा.

कल रात दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में आंधी-तूफान के बाद बारिश से लोगों को गर्मी से बहुत राहत मिली. आज भी मौसम सुहावना बना हुआ है और आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

यूपी में अलर्ट

पांच राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, बिहार-यूपी में आंधी-तूफान बरपाएगा कहर

मौसम विभाग ने आज यूपी के 19 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं 70 से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है. बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कानपुर और अलीगढ़ सहित 19 जिलों में आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है.

बिहार में कैसा रहेगा आज का मौसम?

बिहार और झारखंड में भी आज बारिश की संभावना जताई गई है. आईएमडी के अनुसार आज बिहार के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है और कई जिलों में बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है.

इन राज्यों में भी आंधी-तूफान का अलर्ट

दिल्ली-NCR के मौसम पर अगले 48 घंटे भारी, बारिश-आंधी-तूफान का अलर्ट, पढ़ें  हर अपडेट - weather updates delhi ncr mizoram himachal pradesh rajasthan  jaipur rain imd ntc - AajTak

मौसम विभाग ने आज हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है. कई इलाकों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती हैं. वहीं उत्तराखंड और हिमाचल के कुछ जिलों में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है.

कहां पहुंचा मानसून?

दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक मानसून ने कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों में दस्तक दे दी है. अगले दो से तीन दिनों में मानसून के महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com