latest-newsएनसीआरनोएडा

एलएलबी छात्र की हत्यारोपी का एनकाउंटर करने वाले इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल, सवालों के घेरे में नोएडा पुलिस

संवाददाता

नोएडा। राष्ट्रीय राजधानी से सटे ग्रेटर नोएडा में एलएलबी छात्र के हत्यारोपी का पुलिस ने एनकाउंटर किया है. पुलिस ने पैर में गोली मारकर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. इस उपलब्धि पर पुलिस अपनी पीठ थपथपा ही रही थी कि पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया. इस वीडियो में एनकाउंटर करने वाले इंस्पेक्टर ही हत्यारोपी के साथ गलबहियां करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद नोएडा पुलिस खुद सवालों के घेरे में आ गई है.

बता दें कि पिछले दिनों ग्रेटर नोएडा के साकीपुर गांव में एलएलबी छात्र की गोली मारकर हत्या हो गई थी. इसके बाद सूरजपुर थाना पुलिस ने अब मुख्य आरोपी मंगेश उर्फ टिल्लू को एनकाउंटर के बाद अरेस्ट किया है. पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है. इस एनकाउंटर के बाद पुलिस अपनी पीठ थपथपा रही थी. इतने में सूरजपुर थाना पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया. इस वीडियो में पुलिस और बदमाशों की मिलीभगत सामने आई है.

साथ नजर आए बदमाश-पुलिस

वायरल हो रहे वीडियो में एक तस्वीर सूरजपुर कोतवाल विनोद कुमार की है. इसमें वह हत्यारोपी मंगेश उर्फ टिल्लू के साथ नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर में दोनों काफी सहज और मौज मस्ती के मूड में दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर के सामने आते ही पुलिस में हड़कंप मच गया है. सोशल मीडिया पर भी लोग पुलिस और बदमाशों के बीच गठजोड़ को खूब उछाल रहे हैं. हालांकि इस वायरल वीडियो और तस्वीर पर नोएडा पुलिस ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

कूड़े के विवाद में हुई हत्या

जानकारी के मुताबिक साकीपुर गांव में रहने वाले साजन भाटी एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था. कुछ दिन पहले गांव में घर के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर आरोपी मंगेश के साथ विवाद हुआ था. इसी विवाद में आरोपी ने देर रात शादी समारोह से लौटते वक्त साजन की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया था. इसके बाद साजन के भाई ने पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाया. ऐसे में दबाव बनने पर पुलिस ने आरोपी का हॉफ एनकाउंटर करते हुए अरेस्ट किया है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com