
संवाददाता
नई दिल्ली । दक्षिण दिल्ली के सीआर पार्क थाना क्षेत्र के अलकनंदा-तारा अपार्टमेंट में पड़ोसी ने पैसे के लेनदेन के विवाद में चाकू से गोदकर राकेश सूद (60) और उनके बेटे करण सूद (33) की शुक्रवार रात हत्या कर दी. बीचबचाव में राकेश का भतीजा भी घायल हो गया. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि तारा अपार्टमेंट का रहने वाले आरोपी असद ने पीड़ितों पर हमला किया था. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी के खिलाफ पीएस सीआर पार्क थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है.
इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. आसपास के लोगों से, मृतक के रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है. इस पूरे मामले में दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी अनंत मित्तल ने बताया है कि शाम 6:00 बजे के आसपास चितरंजन पार्क थाना को यह सूचना मिला कि एक व्यक्ति के द्वारा पिता और पुत्र पर जानलेवा हमला किया गया है. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला पैसे की लेनदेन को लेकर पिता और पुत्र का एक व्यक्ति से विवाद हो गया था. इसी बीच आरोपी ने पिता और पुत्र पर धारदार हथियार से हमला कर देता है. इस घटना में पिता और पुत्र की मौत हो गई. जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया.
पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. बीएनएस की संबंधित धारा में केस दर्ज कर आरोपित की तलाश में छापेमारी की जा रही है. पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान हो चुकी है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. मृतक पिता-पुत्र की पहचान राकेश सूद व करण सूद के रूप में हुई है.
वही, मौके पर पहुंची स्थानीय निगम पार्षद आशु ठाकुर ने बताया कि मुझे पता चला कि चितरंजन पार्क इलाके के तारा अपार्टमेंट जो पॉश इलाका है वहां पर पिता और पुत्र की उनके ही पड़ोसी के द्वारा हत्या कर दी गई है. जिस तरह से लगातार राजधानी दिल्ली में हत्या की घटना बढ़ रही है इससे अब दिल्ली असुरक्षित लगता है. जहां कानून का किसी के अंदर डर नहीं है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अभी तक आरोपी फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी कर रही है.



