latest-newsदेश

ईडी ने सांसद अशोक मित्तल के घर, लवली यूनिवर्सिटी में छापे मारे, आप का दावा

पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने छापेमारी की पुष्टि की और अरविंद केजरीवाल ने एक्स के जरिए बीजेपी पर निशाना साधा.

संवाददाता

नई दिल्ली।  पंजाब की राजनीति में इस समय काफी हलचल है. आप (AAP) सरकार ने दावा किया है कि ED ने पंजाब से राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल के जालंधर स्थित घर और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी समेत कई अन्य जगहों पर छापेमारी की. बताया जा रहा है कि ईडी ने सांसद अशोक मित्तल से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की. हालांकि ईडी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

मुख्यमंत्री मान ने कन्फर्म किया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद एक्स पर पोस्ट करके इसकी पुष्टि की है. आप (AAP) के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने भी एक्स के जरिए बीजेपी पर निशाना साधा है. आपको बता दें कि अशोक मित्तल को हाल ही में राघव चड्ढा की जगह राज्यसभा का डिप्टी लीडर बनाया गया था.

मुख्यमंत्री मान का BJP पर तंज

इस घटनाक्रम पर सबसे पहला रिएक्शन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का आया. उन्होंने एक्स के जरिए बीजेपी पर तंज कसा. उन्होंने लिखा, ‘बीजेपी ने पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की रेड टिपिकल मोदी स्टाइल, हम वो पत्ते नहीं हैं जो डाल से टूटकर गिर जाएंगे. तूफानों से कह दो कि अपनी हद में रहें.’

पंजाब के लोग जवाब देंगे: केजरीवाल

आप (AAP) के नेशनल कन्वीनर अर्चिंदा केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मोदी जी ने पंजाब में चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है लेकिन पंजाब के लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे. वे बीजेपी को करारा जवाब देंगे.’

गंदगी साफ की जाएगी: बिट्टू

वहीं, केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान पर पलटवार किया है. इसमें उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘भगवंत मान आपकी पार्टी चोरों और लुटेरों की है. पंजाब के लोग राज्य के मंत्रियों पर केस कर रहे हैं और जांच एजेंसियां ​​कुछ भ्रष्ट सांसदों को पकड़ रही है. मोदी जी की पॉलिसी स्वच्छ भारत की है, उसके तहत गंदगी जरूर साफ की जाएगी.’

राज्यसभा में डिप्टी लीडर अशोक मित्तल

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए राज्यसभा में डिप्टी लीडर बनाया था. हालांकि, अशोक मित्तल से पहले राघव चड्ढा राज्यसभा में पार्टी के डिप्टी लीडर थे. राघव चड्ढा पर बीजेपी से संबंध होने का आरोप लगा था, जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने चड्ढा को साइडलाइन करके अशोक मित्तल को डिप्टी लीडर की जिम्मेदारी सौंप दी थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com