latest-newsअपराधएनसीआर

पकड़ा गया लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर फायरिंग करने वाला शूटर, रोहित गोदारा गैंग से जुड़े हैं तार… दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

संवाददाता

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की उत्तरी जिला इकाई को एक बड़ी सफलता मिली है. 25 फरवरी को कश्मीरी गेट इलाके में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील दीपक खत्री और उनकी टीम पर हुए जानलेवा हमले के मामले में मुख्य आरोपी रोहित सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार रोहित सोलंकी कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा का शूटर है और उसी के इशारे पर इस वारदात को अंजाम दिया गया था.

उत्तरी जिला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाकर रोहित सोलंकी को माजरा डबास इलाके के पास से दबोचा. गिरफ्तारी के वक्त उसके पास से एक पिस्तौल भी बरामद हुई है. पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात के समय रोहित स्कूटी पर मौजूद था और उसने वकील की कार पर सीधी फायरिंग की थी.

क्या था पूरा मामला?

25 फरवरी की रात करीब 10:15 बजे, लॉरेंस बिश्नोई के वकील दीपक खत्री अपनी टीम के साथ कश्मीरी गेट स्थित मरघट वाले बाबा मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे. इसी दौरान स्कूटी सवार तीन हमलावरों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की. कार में कुल 5 लोग सवार थे. ड्राइवर ऋषभ की सूझबूझ से कार को तुरंत सिविल लाइंस की ओर ले जाया गया, जिससे सबकी जान बच सकी. हालांकि, कार की पिछली सीट पर बैठे संदीप नामक व्यक्ति के कंधे में गोली लगी.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com