
संवाददाता
गाजियाबाद । समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन और महानगर अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव एड. के नेतृत्व में विधानसभा अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने अपनी 51 पदाधिकारियों की कार्यकारिणी घोषित कर दी है। कमेटी में बम्हेटा के विक्रम प्रधान को महासचिव, हसीन चौधरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा लाला गंगाशरण को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

कमेटी में मुकुल शर्मा, वीरेन्द्र यादव, नितिन यादव, यासीन मलिक, अशोक पाल, अहमद खान, दानिश अंसारी उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। नवाब जाटव, हिमानी, मोहित गुप्ता को वरिष्ठ सचिव नियुक्त किया गया है। सचिवों में उमेश पाल, भूरा कुरैशी, नाजिम, अफसर भदोली, जीवा चौधरी, युसूफ, मास्टर दिनानाथ, सिमीर बहबुद्दीन, अमित त्यागी भदोली शामिल हैं। कार्यकारिणी सदस्यों में ईश्वर यादव, सुरेन्द्र फौजी, सइटी चौधरी, गुलफाम, समसाद, तौकर अब्बास, राजू श्रीवास्तव, अनुज, दिनेश, दिनेश गुप्ता, नरेन्द्र, रविन्द्र जाटव, राजवीर, अमन कोट मोहल्ला, राजकिशोर, अनंत, आनंद, कपिल को शामिल किया गया है। विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में विकास यादव, रविन्द्र यादव, मधु चौधरी, निनतिन त्यागी, मनीषा त्यागी आदि शामिल हैं। इस मौके पर विजय सिंह, विकास यादव, मुकेश यादव, संजीव चौधरी, परवेज चौधरी, मधु चौधरी, मनीषा त्यागी, नितिन त्यागी, चांद हुसैन, शोएब चौधरी, महताब रब्बाजी, युसूफ सैफी, अब्बास हैदर, सुरेन्द्र आदि मौजूद रहे।



