latest-newsअपराधएनसीआरदिल्ली

इलेक्ट्रॉनिक सामान का डीलर बनकर ठगी करने वाला पांच साल से फरार ईनामी सीए गिरफ्तार

संवाददाता

नई दिल्‍ली। अपराध शाखा की उत्तरी रेंज-II की टीम ने जालसाज चार्टर्ड अकाउंटेंट व घोषित अपराधी अनिल कुमार बंसल का गिरफ्तार किया है, वह सेक्टर-22, रोहिणी, दिल्ली का रहने वाला है और अपनी गिरफ़्तारी से बचने के लिए पिछले 05 वर्षों से फरार चल रहा था। आर्थिक अपराध शाखा नेउसकी गिरफ्तारी पर  50,000 का इनाम भी घोषित किया गया था।

डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि साल 2018 में अरुण कुमार खत्री नामक व्‍यक्ति ने शिकायत की थी कि एसबीएम एक्सपोर्ट लिमिटेड, कनॉट प्लेस, दिल्ली के मालिक अनिल कुमार बंसल ने भुगतान किए बिना अपनी फर्म के जाली दस्तावेजों पर सामान खरीदा। इसके अलावा यह भी पता चला कि ऐसे और भी शिकायतकर्ता हैं जिन्हें कथित व्यक्ति द्वारा उसी तरीके से धोखा दिया गया और   13.72 करोड़ की ठगी कर ली ।  इस संबंध में आर्थिक अपराध शाखा ने मामला दर्ज कर लिया। जांच के दौरान यह भी पता चला है कि आरोपी अनिल कुमार बंसल की दिल्ली के कनॉट प्लेस में श्री बालाजी ओवरसीज के नाम से एक और फर्म थी और उसने पराग पाहवा, निवासी मोती नगर, दिल्ली से 500 एलईडी टीवी खरीदने के नाम पर 6 करोड़ रुपये की ठगी की थी। इस संबंध  एक अन्य मामला थाना मोती नगर दिल्ली दर्ज था । जांच के दौरान आरोपी अनिल कुमार बंसल का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास किए गए लेकिन उसका पता नहीं लगाया जा सका।

डीसीपी ने बताया कि अपराध शाखा की उत्तरी रेंज-II  टीम के उप निरीक्षक रवि सैनी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी अनिल कुमार बंसल रोहिणी, दिल्ली के क्षेत्र में रह रहा है, अगर समय पर कार्यवाही की जाये तो उसे पकड़ा जा सकता है।

एसीपी नरेन्द्र सिंह की देख रेख में एक टीम का गठन किया गया जिसका नेतृत्व निरीक्षक संदीप सिंह कर रहे थे। जिसमें उप-निरीक्षक रवि सैनी, सहायक उप-निरीक्षक प्रदीप गोधारा,  सुरेंद्र, प्रधान सिपाही परवीन,  आशीष, मुकेश,  अर्जुन,  सत्यव्रत और राजेंद्र शामिल थे।

टीम द्वारा दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-22 के इलाके में जाल बिछाया गया व आरोपी अनिल कुमार बंसल को वहाँ से गिरफ्तार कर लिया गया। 

आरोपियों ने दिल्ली व एनसीआर में कई कार्यालय खोले व अपने आप को इलेक्ट्रॉनिक सामान के बड़े डीलर के रूप में प्रस्तुत किया। उन्होंने पीड़ितों को झांसा दिया कि ग्राहकों को सप्लाई करने के लिए उन्हें बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान की आवश्यकता है और पीड़ितों का विश्वास जितने के लिए 25 प्रतिशत अग्रिम राशि का भुगतान भी किया। पीड़ितों का विश्वास जितने के बाद उन्होंने भुगतान किये बिना सामान की बड़ी खेप ले ली व बाद में शेष राशी का भुगतान नहीं किया। आरोपियों के दिल्ली व एनसीआर में कई कार्यालय हैं।

उसकी गिरफ्तारी से ऐसी ही धोखाधडी के करीब छह मामले सुलझाये गये है ।  61 वर्षीय अनिल कुमार बंसल पॉकेट-1, सेक्टर-22, रोहिणी, दिल्ली का रहने वाला है| उसने 1978 में सीए की डिग्री पूरी की थी। वर्तमान में, वह नरेला, बवाना और मुंडका स्थित विभिन्न कंपनियों के साथ फ्री-लांसर के रूप में काम कर रहा है। वह पिछले 05 वर्षों से अपनी गिरफ्तारी से बच रहा था और दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में अपना ठिकाना बदल कर रह रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com