राज्य

झारखंड चुनाव: भाजपा ने 52 सीटों पर उतारे प्रत्याशी, 10 विधायकों का टिकट कटा

रांची  : भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए 52 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है़ इस सूची में 10 सीटिंग विधायकों का टिकट भाजपा ने काट दिया है़। पार्टी नेतृत्व ने छह वर्तमान मंत्रियों पर भरोसा किया है़। सीपी सिंह, रामचंद्र चंद्रवंशी, डॉ नीरा यादव, रणधीर सिंह, राज पलिवाल और डॉ लुइस मरांडी को फिर से मौका दिया गया है़।

पहले कई मंत्रियों के नाम कटने को लेकर अटकलें लग रहीं थी़ं मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर पूर्वी और प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा चक्रधरपुर से चुनाव लड़ेंगे़। पहली सूची में भाजपा ने राज्य की 28 एसटी सीटों में 17 सीटों पर प्रत्याशी उतार दिये है़ं ।  रविवार की शाम दिल्ली में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में मुख्यालय प्रभारी व महामंत्री अरुण सिंह ने राज्य की 52 सीटों के लिए पहली सूची जारी की़। भाजपा द्वारा जारी सूची में पांच महिलाओं को प्रत्याशी बनाया गया है़।

पार्टी ने मुख्य सचेतक व छतरपुर से विधायक राधाकृष्ण किशोर का टिकट काट कर सबको चौंकाया है़। श्री किशोर की जगह पूर्व सांसद मनोज भुइयां की पत्नी पुष्पा देवी को उम्मीदवार बनाया गया है़।   इधर हाल में ही भाजपा में शामिल होनेवाले कांग्रेस विधायक मनोज यादव, झामुमो विधायक कुणाल षाडंगी व जेपी पटेल, झाविमो विधायक प्रकाश राम को पार्टी का टिकट मिला है़। इसके साथ ही राजद के पूर्व विधायक जनार्दन पासवान को भी भाजपा ने उम्मीदवार बना दिया है़। 

सुदेश को शाह ने बुलाया दिल्ली

बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच भाजपा और आजसू के बीच गठबंधन का पेच सुलझाने की कोशिश हो रही है़। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बुलावे पर रविवार को ही आजसू नेता सुदेश कुमार महतो दिल्ली रवाना हो गये़। इधर आजसू ने कहा है कि उसका 19 सीटों पर दावा है़।

  • रांची सीट से सीपी सिंह और खिजरी से रामकुमार पाहन को फिर मिला टिकट
  • पहली सूची में अमर बाउरी व कांग्रेस से आये सुखदेव भगत का भी नाम नहीं, सीट होल्ड पर
  • प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा चक्रधरपुर से लड़ेंगे मुख्य सचेतक राधाकृष्ण किशोर का टिकट कटा
  • टिकट बंटवारे की खास बातें : रघुवर दास जमशेदपुर पूर्वी से लड़ेंगे

मंत्रियों पर जताया भरोसा

सीपी सिंह, रामचंद्र चंद्रवंशी, डॉ लुइस मरांडी  के अलावा  डॉ नीरा यादव, रणधीर सिंह और राज पलिवार को भी मिला टिकट। 

दूसरे दलों से आये नेताओं को टिकट

विधायक मनोज यादव, कुणाल षाडंगी, प्रकाश राम, भानु प्रताप शाही, जेपी पटेल को मिला टिकट, वहीं पार्टी में शामिल होने वाले राजद के पूर्व विधायक जनार्दन पासवान, शशिभूषण मेहता, परितोष सोरेन, मिस्त्री सोरेन को भी टिकट मिला ।

10 सीटों में से पांच एसटी, तीन एससी और दो  सामान्य सीट के विधायकों के नाम कटे हैं महिला उम्मीदवार

डॉ लुइस मरांडी, डॉ नीरा यादव, मेनका सरदार, रागनी सिंह (झरिया विधायक संजीव सिंह की पत्नी), पुष्पा देवी (पूर्व सांसद मनोज भुइयां की पत्नी)  

झामुमो के तीन, कांग्रेस के पांच और राजद के तीन प्रत्याशी घोषित

झामुमो :  विशुनपुर गुमला और गढ़वा से दिये तीन उम्मीदवारझामुमो ने तीन विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। झामुमो ने गुमला से भूषण तिर्की, विशुनपुर से चमरा लिंडा और गढ़वा से मिथलेश ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने रविवार को सूची जारी की है।

कांग्रेस : रामेश्वर उरांव ददई दुबे और त्रिपाठी को मैदान में उतारा

कांग्रेस ने पहले चरण के लिए पांच सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है़।  कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति के महासचिव मुकुल वासनिक द्वारा जारी सूची में लोहरदगा से रामेश्वर उरांव, मनिका से रामचंद्र सिंह, डालटनगंज से केएन त्रिपाठी, विश्रामपुर से चंद्रशेखर दुबे और भवनाथपुर से केपी यादव को उम्मीदवार बनाया गया है़।   कांग्रेस प्रवक्ता राजेश ठाकुर के अनुसार पांकी से स्वर्गीय विदेश सिंह के बेटे देवेंद्र सिंह उर्फ बिट्टू का नाम भी घोषित कर दिया गया है। 

राजद : सुरेश पासवान, संजय प्रसाद और विजय राम लड़ेंगे चुनाव

राजद ने देवघर से पूर्व विधायक सुरेश पासवान, गोड्डा से संजय प्रसाद यादव और छतरपुर से विजय राम को प्रत्याशी बनाया है़ इससे पूर्व हुसैनाबाद  से संजय सिंह यादव और चतरा से सत्यानंद भोक्ता के नाम की घोषणा की जा चुकी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com