latest-newsराज्य

प्रशांत किशोर को आखिर रास आया बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव…आखिर इसके पीछे का गणित क्या है ?

संवददाता

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में प्रशांत किशोर ने कहीं से चुनाव नहीं लड़ा, जबकि वो लोकतंत्र का महापर्व था। फिर प्रशांत किशोर ने एक उपचुनाव (बांकीपुर विधानसभा सीट) पर लड़ने का मन क्यों बनाया। दरअसल इसके पीछे प्रशांत किशोर का बिठाया गणित है। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की भी रणनीति तैयार की है। नीट छात्रा , पेपरलीक और भरत तिवारी एनकाउंटर जैसे मुद्दे सम्रा5ट सरकार को घेरने के लिए हैं ही। पर रणनीतिकार प्रशांत किशोर जानते हैं कि मुद्दों के साथ साथ टारगेट वोटर कौन हैं? चलिए जानते हैं कि कहां-कहां प्रशांत किशोर की है नजर।

पहला टार्गेट 60 प्रतिशत वोट

प्रशांत किशोर का पहला टार्गेट लगभग 60 परसेंट वोट हैं जो बांकीपुर विधानसभा में नहीं पड़ते। ये वो वोटर हैं जो न तो बीजेपी को वोट करते हैं और न ही राजद को। वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के नितिन नवीन को 98,299 वोट मिले थे जो पोलिंग वोट के 62 प्रतिशत थे। वहीं राजद की उम्मीदवार रेखा कुमारी को 46,363 यानि कुल वोट का 29.55 प्रतिशत मिला था। तब वोटिंग प्रतिशत 41.35 परसेंट था। सीधे समझिए कि प्रशांत किशोर के निशाने पर प्राथमिकता में वे वोट हैं जो नहीं पिछली बार नहीं पड़े। ऐसे वोटों की संख्या लगभग 3,31,775 है। समझिए कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बांकीपुर सीट पर लगभग 1.75 लाख वोटरों ने वोट ही नहीं दिया।

प्रशांत किशोर के निशाने पर सवर्ण वोट हैं। वे इस वोट पर पटना में जहानाबाद की नीट छात्रा की कथित हत्या, नीट परीक्षा के ही पेपर लीक और भरत तिवारी एनकाउंटर केस के सहारे वोटरों को अपने पाले में करने का मन बनाए हुए हैं। बांकीपुर में 7 प्रतिशत ब्राह्मण और 7 प्रतिशत भूमिहार और 5 प्रतिशत राजपूत वोटर है। ये कुल वोटों के करीब 63 हजार वोट होते हैं। प्रशांत किशोर इसी वोट बैंक पर डोरे डाल रहे हैं।

10 प्रतिशत मुस्लिम वोटर भी टार्गेट

प्रशांत किशार के निशाने पर बांकीपुर विधानसभा सीट के 10 प्रतिशत मुस्लिम वोट भी हैं। इसके लिए मुस्लिम तुष्टिकर की नीति के सहारे का वादों का संसार बसाया जा रहा है। प्रशांत किशोर इसके लिए तुष्टिकरण लाभकारी योजना के साथ साथ राजनीतिक भागीदारी का भी भरोसा भी दे रहे हैं। लेकिन बांकीपुर में बीजेपी का गढ़ भेदना उनके लिए इतना भी आसान नहीं है, क्योंकि नितिन नवीन ने यहां सिर्फ वोटर ही नहीं बल्कि अपने कार्यकर्ताओं की फौज भी बना रखी है, जो इसी विधानसभा क्षेत्र के वोटर भी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com