latest-newsएनसीआरदिल्ली

अभय वर्मा, अनिल शर्मा और हरीश खुराना…दिल्ली सरकार को मिले 3 प्रवक्ता, CM रेखा ने कही ये बात

संवददाता

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बीजेपी विधायक अभय कुमार वर्मा को दिल्ली सरकार का मुख्य प्रवक्ता और विधायक अनिल कुमार शर्मा और हरीश खुराना को सरकार का प्रवक्ता नियुक्त किया है. ये नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू हो गई हैं. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सरकार ने पारदर्शी, जवाबदेह और जनकेंद्रित शासन के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया है.

सीएम रेखा ने कहा कि इस व्यवस्था के माध्यम से सरकार के नीतिगत निर्णयों, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की आधिकारिक और तथ्यपरक जानकारी समयबद्ध तरीके से नागरिकों और मीडिया तक पहुंचाई जा सकेगी. सरकार के मुताबिक, ये मुख्य प्रवक्ता और प्रवक्ता के रूप में नियुक्त जनप्रतिनिधि विभिन्न समसामयिक विषयों पर दिल्ली सरकार का अधिकृत पक्ष रखेंगे.

‘मीडिया के साथ प्रभावी संवाद करेंगे’

सरकार का कहना है कि ये प्रवक्ता सरकार के महत्वपूर्ण फैसलों, नीतिगत पहलों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर आधिकारिक जानकारी साझा करेंगे. साथ ही मीडिया के साथ प्रभावी संवाद करेंगे. जरूरत पड़ने पर सरकार की ओर से तथ्यों और फैसलों का जवाब भी देंगे. इसके साथ ही विभिन्न विभागों से मिली सूचनाओं के आधार पर सरकार का नजरिया जनता तक पहुंचाने का दायित्व निभाएंगे.

जनसंवाद सुशासन का महत्वपूर्ण आधार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रभावी जनसंवाद सुशासन का महत्वपूर्ण आधार है. मुख्य प्रवक्ता और प्रवक्ताओं की नियुक्ति से सरकार और नागरिकों के बीच संवाद और अधिक सशक्त होगा. साथ ही शासन से संबंधित प्रामाणिक, पारदर्शी और समयबद्ध जानकारी जनसामान्य तक सुव्यवस्थित रूप से पहुंच सकेगी. इससे सरकार की जनहितकारी पहलों के संबंध में स्पष्ट एवं अधिकृत सूचना उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी और मजबूत होगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com