
गाजियाबाद। गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में गौर ग्रीन सोसाइटी के सामने बुधवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 25 हज़ार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश का एक साथी मौका देखकर फरार होने में कामयाब हो गया।
पुलिस के मुताबिक, दोनों तरफ से फायरिंग में गोली लगने से एक कांस्टेबल घायल हो गया है। कांस्टेबल को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बदमाश के कब्जे से एक बाइक और तमंचा बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



