Uncategorized

Brezza नए इंजन के साथ CNG और पेट्रोल मॉडल में लॉन्च

नई दिल्ली। कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट पर लंबे समय तक राज करने वाली मारुति सुजुकी की Vitara Brezza अब जल्द ही पेट्रोल और CNG वेरिएंट में लॉन्च होने वाली है. ये कार मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में शामिल है और Hyundai Venue के मार्केट में आने से पहले कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट पर इसी का ही कब्जा रहा है. अभी तक ब्रेजा सिर्फ डीजल इंजन में ही आती है. लेकिन कंपनी जल्द ही इसका पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट लॉन्च करने का प्लान कर रही है.

सीएनजी ऑप्शन वाली सेगमेंट की इकलौती कार होगी
अगर मारुति CNG ऑप्शन के साथ ब्रेजा को लॉन्च करती है, तो ये SUV सेगमेंट में इस ऑप्शन के साथ मिलने वाली इकलौती गाड़ी होगी. कंपनी का ये फैसला उसकी गिरती सेल को पटरी पर लाने में भी मददगार साबित हो सकता है. क्योंकि मार्केट में मारुति की सीएनजी गाड़ियों को बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी वाली गाड़ियां माना जाता है. अगले साल अप्रैल से लागू होने वाले BS6 नॉर्म्स के चलते कंपनी ने पहले ही छोटी डीजल गाड़ियों के प्रोडक्शन को रोकने का फैसला किया है और पेट्रोल व सीएनजी पावर्ड इंजन पर ज्यादा फोकस करने का प्लान किया है.

कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा

हाइब्रिड होगी नई ब्रेजा
ब्रेजा में आपको 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर K-सिरीज इंजन मिलेगा, जो कि 104hp की पावर देगा. ये इंजन अभी Ciaz और Ertiga में आता है. साथ ही इसमें माइल्ड हाइब्रिड ऑप्शन भी मिलता है. नई ब्रेजा में भी आपको ये ऑप्शन मिल सकता है. इसके अलावा कंपनी ब्रेजा के लुक्स में भी कुछ बदलाव कर सकती है. बढ़ते कॉम्पटीशन के चलते कंपनी इसका फेसलिफ्ट वेरिएंट उतार सकती है.

मिल रहा है भारी डिस्काउंट

पुराने स्टॉक को निकालने के लिए मारुति फेस्टिव सीजन आने के चलते अपनी गाड़ियों पर एक लाख रुपए से ज्यादा तक का डिस्काउंट दे रही है. कंपनी ब्रेजा के सभी वेरिएंट्स पर डिस्काउंट्स के साथ एक लाख रुपए तक बेनेफिट्स दे रही है. ब्रेजा पर 50 हजार रुपए के कैश डिस्काउंट के साथ 5 साल की वॉरंटी मिल रही है. साथ ही इस कार पर आपको 20 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस और 10 हजार रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिल रहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com