मनोरंजन

काजल राघवानी-खेसारी लाल की बोल्ड केमिस्ट्री, देखें ये सॉन्ग

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी स्टारर फिल्म नागदेव का एक सॉन्ग इन दिनों काफी सुना जा रहा है। इस सॉन्ग का नाम आहो एह ओरिया (Aahoo Eh Oriya Song) है। इस सॉन्ग को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है। सॉन्ग में काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की काफी बोल्ड केमिस्ट्री और रोमांस देखने को मिल रही है। इस सॉन्ग का म्यूजिक बहुत ही दमदार है। सॉन्ग के बोल भी काफी प्यारे हैं। ये सॉन्ग सुनते ही आपके पैर अपने आप ही थिरकने लगेंगे।

आहो एह ओरिया सॉन्ग में खेसारी लाल यादव में ब्लू धोती कुर्ता में डैशिंग लग रहे हैं जबकि काजल राघवानी (Kajal Raghwani Singh) ब्लू साड़ी में काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। वह अपनी शानदार डांसिंग मूव और दिलकश अदाएं दिखा रही हैं। सॉन्ग के जरिए वह खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Song) को अपने साथ सोने के कह रही हैं, जबकि वह मना कर रहे हैं। सॉन्ग में दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक है। इस सॉन्ग के बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं, जबकि इसके म्यूजिक डायरेक्टर मधुकर आनंद हैं। सॉन्ग का म्यूजिक बहुत ही धांसू हैं।

मिले 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज

भोजपुरी फिल्म नागदेव (Naagdev Bhojpuri Film) के इस सॉन्ग को एंटर10 म्यूजिक भोजपुरी ने दिसंबर 2018 में लॉन्च किया था, जिसे अब तक 1 करोड़ से ज्यादा यानी 15,660,699 बार देखा जा चुका है। इस सॉन्ग की तरह ये फिल्म भी सुपरहिट हुई थी। इस फिल्म को देव पांडेय ने डायरेक्टर किया जबकि इसके प्रोड्यूसर नीलाभ तीवारी, रमेश सिंह और रामकरण गौड़ हैं। फिल्म में ईच्छाधारी नाग की कहानी दिखाई गई, जिसे भोजपुरिया जवार ने काफी एन्जॉय किया। इसकी कहानी और म्यूजिक दोनों ही शानदार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com