latest-newsदेश

धीरेंद्र शास्त्री को बाबा रामदेव ने बताया ढोंगी… सपा ने किया समर्थन, अजय राय बोले-दोनों बीजेपी के सहयोगी

संवाददाता

जमशेदपुर । बाबा रामदेव ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री को ढोंगी-पाखंडी बताया. उन्होंने कहा कि प्रेत के नाम पर लोगों को डराया जाता है, इसमें सबसे ज्यादा शिकार महिलाएं होती हैं. महिलाओं को ऐसे ढोंगियों से बचकर रहना चाहिए. भगवान कृष्ण पर धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी को लेकर भी रामदेव ने निशाना साधा.

स्वामी रामदेव ने जमशेदपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि कुछ लोग न वेद पढ़ें, न दर्शन-उपनिषद, न रामायण-महाभारत, न संविधान को जानते हैं, न लोकतंत्र को जानते हैं, लेकिन खड़े होकर कुछ न कुछ बकवास करते हैं. कहते हैं कि हम सनातनी है, हम हिंदू धर्म को बचाएंगे. अरे तू खुद को बचा ले पाखंडी कहीं का.

बिना नाम लिए बोला हमला

रामदेव ने बिना नाम लिए धीरेंद्र शास्त्री पर हमला बोला. उन्होंने कहा, ‘ये ढोंगी-पाखंडी कथाकार भूत-प्रेत बाधा के नाम पर लोगों का शोषण करते हैं. सबसे ज्यादा इस पाखंड का शिकार हमारी मां-बहन-बेटियां होती हैं.’

रामदेव बोले- जिसे टारगेट किया, वो समझ गया

बाद में स्वामी रामदेव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मैंने किसी को टारगेट नहीं किया. जिसे किया, उसे पता लग गया. रामदेव ने कहा, ‘सनातन को जितना बाहर से खतरा है, उतना ही भीतर से भी खतरा है. आधे-अधूर ज्ञान और अनुभव को लेकर सनातन का प्रचार करने वाले तनातनी फैला रहे कथाकारों को आगाह कर दिया है. देवी-देवताओं और भूत-प्रेत के नाम पर पाखंड से बचें. ये अधकचरे लोग सनातन के लिए बहुत बड़ा खतरा हैं.’

रामदेव ने कहा कि कुछ लोग डर दिखाकर कि सनातन खतरे में है, पाखंड कर रहे हैं. स्वामी रामदेव के बयान पर सपा सांसद शिवपाल सिंह पटेल ने कहा कि उनकी आलोचना बिल्कुल सही है.

कांग्रेस ने बताया भाजपा का सहयोगी

पटेल ने कहा, ‘हर कोई उन्हें (बाबा बागेश्वर को) ढोंगी मानता है. जो लोग खुलेआम देवी-देवताओं, महिलाओं और भक्तों का अपमान करते हैं.’ वहीं सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि जनता के बीच गलत संदेश फैलाना बाबाओं का काम नहीं है, और उन्हें यह बात समझनी चाहिए. और दूसरी बात, यही वह मुख्य कारण है जिसकी वजह से हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा था कि जनता को ऐसे बाबाओं के प्रवचन सुनने से बचना चाहिए जो लोगों के बीच इस तरह के संदेश फैलाते हैं.

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इसे लेकर भाजपा पर हमला बोला. अजय राय ने कहा, ‘दोनों ही अब भाजपा के सहयोगी हैं और भाजपा की मदद करते हैं. चाहे बाबा रामदेव हों या बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री, मेरा मानना ​​है कि ये सभी लोग यहां सिर्फ भाजपा को मजबूत करने और उसका प्रभाव बढ़ाने के लिए आते.’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com